Dhurandhar 2 के 6 स्टार्स की लाइफ पार्टनर कौन? एक 8 साल से बिना शादी रह रहा साथ
Dhurandhar 2 Stars Life Partners Name & Professions: आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा दिखा रही है। इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच आपको फिल्म की लीड स्टार कास्ट की लाइफ पार्टनर्स के बारे में बताते हैं।

1. रणवीर सिंह की पत्नी कौन?
फिल्म धुरंधर 2 में लीड रोल प्ले कर रहे हैं रणवीर सिंह की पत्नी का नाम दीपिका पादुकोण है। बता दें कि दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
2. अर्जुन रामपाल की लाइफ पार्टनर कौन?
धुरंधर 2 में मेजर इकबाल का रोल कर रहे अर्जुन रामपाल की लाइफ पार्टनर का नाम गेब्रिएला डेमेट्रिड्स हैं। वे साउथ अफ्रीकी मॉडल और डिजाइनर है। वे पिछले 8 साल से अर्जुन के साथ रह रही है। हालांकि, अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 'चौधरी असलम' का लग्जरी बंगला देख रह जाएंगे दंग, 7 INSIDE PHOTOS उड़ा देंगी होश
3. क्या करती हैं संजय दत्त की पत्नी
धुरंधर 2 में एसपी चौधरी असलम का रोल कर रहे संजय दत्त की पत्नी का नाम मान्यता दत्त है। मान्यता ने कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब वे संजय दत्त प्रोडक्शन हाउस की सीईओ हैं।
4. आर माधवन की पत्नी कौन
धुरंधर 2 में आईबी चीफ का किरदार निभा रहे आर माधवन की पत्नी का नाम सरिता बिरजे हैं। सरिता कॉस्ट्यूम डिजाइनर और सोशल वर्कर हैं।
5. राकेश बेदी की पत्नी कौन?
फिल्म धुरंधर 2 में जमील जमाली का रोल करने वाले राकेश बेदी की पत्नी का नाम आराधना है। बता दें कि आराधना हाउस वाइफ है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
6. मानव गोहिल की वाइफ कौन?
फिल्म धुरंधर 2 में आईबी के उप निदेशक का किरदार निभाने वाले मानव गोहिल की पत्नी का नाम श्वेता क्वात्रा है। बता दें कि वे टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कहानी घर-घर की, सीआईडी सहित हिट शोज में काम किया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 6 स्टार्स की बचपन की PHOTOS ने मचाया तहलका, तीसरे को पहचानना सबसे टफ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।