Nora Fatehi Saree Look: नोरा फतेही की सादगी ने जीता दिल, कैसे बिन ग्लैमर भी बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

Published : Mar 27, 2026, 10:13 PM IST

हमेशा चमक-दमक और भड़कीले कपड़े पहनने वाली नोरा फतेही को साड़ी में देख हर कोई हैरान है। दरअसल, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पर्पल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी में लोग उनकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

PREV
15

पहले कभी पर्पल नहीं पहना

नोरा फतेही ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, मैंने पहले कभी सच में यह रंग नहीं पहना। आप लोगों को कैसा लगा? खास बात ये है कि पर्पल कलर की साड़ी के साथ ही नोरा के ब्लाउज से भी एक सादगी झलकती है।

25

नोरा के नेचुरल लुक ने जीता दिल

नोरा फतेही के ब्लाउज का बुना हुआ पैटर्न साड़ी के डिजाइन से मेल खाता दिख रहा है। नोरा फतेही की साड़ी के साथ ब्लाउज की परफेक्ट फिटिंग एक बैलेंस देती है। इससे उनके पूरे लुक में एक नेचुरल अंदाज दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर किसी ने उन्हें परम सुंदर कहा तो कोई बोला, ये है असली खूबसूरती। 

35

ज्वैलरी स्टाइल: ट्रेडिशनल टच के साथ एलिगेंस

नोरा ने अपने इस लुक को और खास बनाने के लिए Raniwala 1881, The House of Rambhajos और Notandas के गहने पहने। इन गहनों में पुरानी शाही झलक जरूर थी, लेकिन वे भारी या ज्यादा भड़कीले नहीं लगे। पन्ना (Emerald) का इस्तेमाल खास तौर पर बहुत सुंदर लगा। गहरे बैंगनी रंग की साड़ी के साथ पन्ने का हरा रंग एक शानदार कंट्रास्ट लग रहा था।

45

मेकअप और हेयरस्टाइल: नैचुरल और सॉफ्ट लुक

नोरा का मेकअप भी उनके पूरे लुक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। उन्होंने अपनी स्किन को ग्लोइंग रखा और चेहरे के फीचर्स को हल्के से हाईलाइट किया। हल्के रंगों का इस्तेमाल उनकी नैचुरल ब्यूटी को उभारता है, बिना उसे ओवरपावर किए। उनके ढीले और एक तरफ लहराते बाल पूरे लुक को सॉफ्ट बनाते हैं।

55

2026 में किन फिल्मों में दिखेंगी नोरा फतेही

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2026 में वो दो बड़ी फिल्मों में नजर आनेवाली हैं। इनमें पहली फिल्म केडी: द डेविल है, जिसके एक गाने 'सरके चुनर' को लेकर काफी विवाद हुआ है। इसमें उनके साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इसके अलावा नोरा तमिल मूवी 'कंचना 4' में भी दिखेंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories