
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं। 3 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रमोशन वो लगातार अलग-अलग जगहों पर करती नजर आ रही हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म में आलिया दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने अपने घर के 'असली Alpha और Animal' का भी मजेदार खुलासा किया है।
हाल ही में यूट्यूबर MyMissAnand से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट से पूछा गया कि अगर वह 'Alpha' हैं और रणबीर कपूर उनकी फिल्म Animal की तरह 'Animal' हैं, तो घर में आखिर किसकी चलती है? इस सवाल का जवाब आलिया ने तुरंत देते हुए कहा कि घर की अल्फा और एनिमल उनकी बेटी राहा है। उनकी 4 साल की बेटी राहा ही घर की असली बॉस है।
आलिया ने कहा कि उनकी बेटी Gen Alpha है। इसके साथ ही अदाकारा ने कहा कि राहा अक्सर उनकी तारीफ करती रहती है, जिसे वह बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। आलिया ने कहा कि मैं ज्यादातर घर पर पजामा पहनकर रहती हूं। एक दिन मैंने घर पर ही जींस पहन ली तो राहा ने पूछा, 'आप कहां जा रही हो?' मैंने कहा कि मैं कहीं नहीं जा रही, बस आज जींस पहन ली है। इस पर उसने कहा, 'नहीं, आपको ऐसे नहीं बैठना चाहिए।' उसकी मीठी-मीठी मासूम बातें पूरे फैमिली का दिन बना देती हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म 'Alpha' लंबे समय से चर्चा में है। कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के कबीर धालीवाल वाले किरदार की कैमियो एंट्री भी देखने को मिल सकती है।
'Alpha' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें दो महिला एजेंट कहानी की कमान संभालती नजर आएंगी। फिल्म में आलिया 'सीता' नाम की एक बेहद प्रशिक्षित असैसिन (Assassin) का किरदार निभा रही हैं, जो अपने मेंटर से जुड़े कई चौंकाने वाले राज उजागर करती है। वहीं शरवरी एक एजेंट की भूमिका में उनका साथ देती हैं। दोनों मिलकर एक खतरनाक दुश्मन और अवैध सैनिक कार्यक्रम को खत्म करने के मिशन पर निकलती हैं।
और पढ़ें: 28 साल बाद साथ लौटे सनी देओल-अक्षय खन्ना, 'इक्का' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।