साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के लिए काफी फेमस है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसे सुनने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि उनसे मिलने वालों को 42 अजीबोगरीब नियम फॉलो करने पड़ते हैं।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मीडिया पर्सन्स से मिलने के लिए उन्होंने सख्त नियम बना रखे हैं और जो भी उनसे मिलने आता है उसे ये फॉलो करने पड़ते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
25
अल्लू अर्जुन के नियम-कायदों का खुलासा
हाल ही में अल्लू अर्जुन से मिलने के नियम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रॉयल एनफील्ड की पूर्व ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उनकी टीम से पालन करने के लिए 42 नियमों की एक लिस्ट मिली थी।
कावेरी बरुआ ने पॉडकास्ट में बताया कि अल्लू अर्जुन से मिलने के नियम काफी सख्त हैं। सबसे चौंकाने वाले नियमों में से एक ये कि मीडियाकर्मी अल्लू अर्जुन की आंखों में सीधे नहीं देख सकते हैं। उनसे हाथ मिलाने से भी मना किया जाता है। अन्य नियमों में फिजिकली दूरी बनाए रखना और शोर या हलचल नहीं करना। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन की टीम में कई मैनेजर हैं और वे सुनिश्चित करते थे कि नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। पॉडकास्ट के दौरान जब कावेरी से अन्य नियमों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया।
45
अल्लू अर्जुन के बारे में
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1985 में की थी। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म गंगोत्री थी, जो 2003 में रिलीज हुई थी। उन्होंने आर्या, वेदम, बद्रीनाथ, येवदू,रेस गुराम, सन ऑफ सत्यमूर्ति, डीजे, अला वैकुंठपुरमुलू, पुष्पा, पुष्पा 2 सहित हिट फिल्मों में काम किया है।
55
अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्में
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे करीब तीन फिल्मों में नजर आएंगे। पुष्पा 3 के अलावा वे डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें वे 4 रोल में नजर आएंगे। वे एक और मूवी में दिखाई देखें, जिसका टाइटल अभी तय नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।