Allu Arjun 6 Actress: 2 रही सुपरस्टार के लिए मोस्ट लकी, एक संग फोड़ डाला BOX OFFICE

Published : Apr 08, 2026, 10:22 AM IST

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 44 साल के हो गए हैं। 1982 में चेन्नई में जन्मे अल्लू को बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बता दें कि उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी कुछ फिल्मों में काम किया है। 

PREV
17
अल्लू अर्जुन की लकी एक्ट्रेसेस कौन?

अल्लू अर्जुन ने कई हीरोइनों के साथ स्क्रीन शेयर की है। हाालंकि, उनके लिए कुछ ही हसीनाएं लकी रही हैं। आइए, जानते हैं उनकी सबसे लकी 6 एक्ट्रेसेस के बारे में…

27
1. रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना के साथ पुष्पा और पुष्पा 2 में काम किया। वैसे तो दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिलाया, लेकिन पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। बता दें कि 550 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1755 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... इन 7 फिल्मों के दोनों पार्ट ने Worldwide की भयानक कमाई, TOP लिस्ट में No.1 कौन?

37
2. पूजा हेगड़े

अल्लू अर्जुन के लिए पूजा हेगड़े भी लकी रहीं। दोनों ने फिल्म अला वैकुंठपुरमलो और दुवदा जगन्नाधम में काम किया। 75 करोड़ में बनी दुवदा जगन्नाधम ने 119 करोड़ कमाए थे। वहीं, 85 करोड़ के बजट में बनी अला वैकुंठपुरमलो ने 260 करोड़ का बिजनेस किया था।

47
3. सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु के साथ अल्लू अर्जुन फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में काम किया है। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ था और इसने 91 करोड़ कमाए थे।

57
4. रकुल प्रीत सिंह

अल्लू अर्जुन के लिए रकुल प्रीत सिंह भी लकी रही। दोनों ने फिल्म सराइनोडु में साथ काम किया था। 50 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 126 करोड़ का कराबोर किया था।

67
5. इलियाना डीक्रूज

इलियाना डीक्रूज और अल्लू अर्जुन ने फिल्म फिल्म जुलायी में साथ काम किया। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म 67 करोड़ का बिजनेस किया था।

77
6. श्रुति हासन

श्रुति हासन और अल्लू अर्जुन ने रेस गुर्रम में साथ काम किया। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म ने 103 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories