AA22XA6 के लिए अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की फीस कितनी, असली खेला डायरेक्टर ने किया!

Published : Apr 08, 2026, 07:39 AM ISTUpdated : Apr 08, 2026, 09:00 AM IST

अल्लू अर्जुन 44 साल के हो गए हैं। 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में पैदा हुए अल्लू अर्जुन अगली फिल्म AA22XA6 को लेकर चर्चा में हैं। यह एटली कुमार की फिल्म है, जो भारी भरकम बजट और जानदार स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। जानिए बजट और स्टार कास्ट की फीस...

PREV
16
कितना है AA22XA6 का बजट

यह अल्लू अर्जुन द्वारा साइन की गई करियर की 22वीं फिल्म है और एटली कुमार की बतौर डायरेक्टर 6ठी फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 800-900 करोड़ रुपए में हो रहा है। फिल्म को कलानिधि मारण अपने बैनर सन पिक्चर्स के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

26
फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन की फीस कितनी?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की बदौलत अल्लू अर्जुन देश के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन की फीस लगभग 175 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वे प्रॉफिट में से भी 15 फीसदी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि फीस और प्रॉफिट को मिलाने के बाद इस फिल्म से उनकी कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।

Friday Releases : ‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच इस शुक्रवार आ रहीं ये 15 मूवी, देखें पूरी लिस्ट

36
फिल्म के दूसरे सबसे महंगे मेंबर एटली कुमार

रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर एटली कुमार फिल्म के दूसरे सबसे महंगे मेंबर हैं। बता जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपए है। फीस भले ही अल्लू अर्जुन से कम हो, लेकिन एटली ने यहां ग्रोथ में लंबी छलांग लगाई है। दरअसल, कथिततौर पर एटली को उनकी पिछली फिल्म 'जवान' के लिए फीस के तौर पर 30 करोड़ रुपए मिले थे। इस हिसाब से देखें तो उनके मेहनताने लगभग 233 फीसदी का उछाल आया है।

46
दीपिका पादुकोण ने AA22XA6 के लिए कितनी फीस ली?

आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण की फीस लगभग 20 करोड़ रुपए से लेकर 25 करोड़ रुपए तक है। अगर यह सही है तो उनकी फीस में भी जबरदस्त उछाल आया है। क्योंकि बताया जाता है कि पिछली फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिओये उन्हें 6 करोड़ रुपए मिले थे।

यह भी पढ़ें : Deepika Padukone Upcoming Movie: दीपिका पादुकोण को मिली नई फिल्म! अक्षय कुमार संग करेंगी धमाका!

56
रश्मिका मंदाना की फीस AA22XA6 के लिए?

रश्मिका मंदाना देश की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 'पुष्पा 2' के लिए उन्हें लगभग 10 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो AA22XA6 के लिए उनकी फीस लगभग 5-7 करोड़ रुपए है, जो 'पुष्पा 2' के मुकाबले कम है।

66
AA22XA6 में इन स्टार्स का भी अहम् रोल

AA22XA6 में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना के अलावा मृणाल ठाकुर और जान्हवी की भी अहम् भूमिका बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उनकी फीस को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। वैसे मृणाल और जान्हवी फिल्मों के लिए क्रमशः 2-5 करोड़ रुपए और 5-10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories