साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। आपको बता दें कि अल्लू ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम किया। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म 2003 में आई गंगोत्री थी।
अल्लू अर्जुन का करियर ज्यादा बढ़ा नहीं है। उन्होंने अभी तक करीब 26-27 फिल्मों में काम किया। जन्मदिन के मौके आपको उनकी उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बनाया।
26
1. फिल्म पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। वे तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो टॉप पर पुष्पा 2 है। 550 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1755 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि इस कमाई में धुरंधर 2 जैसी 7 फिल्में बन सकती है। धुरंधर 2 का बजट 225 करोड़ हैं।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज 2022 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि फिल्म का बजट 200 करोड़ था।
46
3. फिल्म अला वैकुंठपुरमलो
अल्लू अर्जुन की 2020 में आई फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया था। इस मूवी को 85 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 260 करोड़ कमाए थे।
56
4. फिल्म सराइनोडु
2016 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म सराइनोडु को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस मूवी का बजट 50 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ का कारोबार किया था।
66
5. फिल्म दुवदा जगन्नाधम
अल्लू अर्जुन की 2017 में आई धमाकेदार फिल्म दुवदा जगन्नाधम यानी डीजे ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त गदर मचाया था। 72 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 119 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।