Published : Apr 08, 2026, 11:46 AM ISTUpdated : Apr 08, 2026, 12:01 PM IST
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22XA6 का नाम सुपरस्टार के जन्मदिन पर रिवील कर दिया गया है। इसके साथ ही मूवी का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म AA22XA6 को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म का नाम क्या होगा, इसे लेकर लंब समय से चर्चाएं चल रही थी। हालांकि, बुधवार 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन के मौके पर मूवी मेकर्स ने फिल्म का नाम रिवील कर लिया।
26
क्या है सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म का नाम
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिसे अभी तक AA22XA6 के नाम से जाना जा रहा था, को नाम मिल गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर सनपिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर बताया कि AA22XA6 अब राका है। मूवी कब रिलीज होगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
बता दें कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका को शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। एटली काफी सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। जवान के बाद उनकी फिल्म बेबी जॉन आई थी, जो खास कमाल नहीं कर पाई थी। वे इसके प्रोड्यूसर थे।
46
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के बारे में
बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म राका एक टाइम ट्रैवल बेस्ड साइंस फिक्शन ड्रामा मूवी हैं। इसमें वे करीब 3 रोल में नजर आएंगे। एक रोल एनिमेटेड होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए इंटरनेशनल वीएफएक्स एक्सपर्ट्स के साथ तेजी से काम किया जा रहा है।
56
फिल्म राका का बजट और स्टार कास्ट
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को 800 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। बता दें कि ये उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। खबरें है कि मूवी 2027 में रिलीज होगी।
66
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवीज
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वे डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा डायरेक्टर बेसिल जोसेफ के साथ भी उन्होंने एक फिल्म साइन की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।