अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 को राका टाइटल दिया गया है। इसका टाइटल रिवील होते ही फैन्स मूवी को देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी काफी लंबा इंतजार करना होगा। इसी बीच आपको फिल्म का 800 करोड़ का बजट कहां और कैसे खर्च होगा, बताते हैं।
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म से सामने आया अल्लू का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 800 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है।
25
कैसे खर्च होगा अल्लू अर्जुन की राका का बजट
अल्लू अर्जुन की राका के 800 करोड़ के बजट को कैसे खर्च किया जाएगा, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो बजट को अलग-अलग भागों में बांटा गया है, ताकि इस खर्च करने में आसानी हो।
फिल्म राका के प्रोडक्शन पर 300 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, इसके भारी भरकम VFX पर 250 करोड़ खर्च होंगे। बता दें कि इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स द्वारा इसके VFX तैयार किए जाएंगे। वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए 175 करोड़ फीस ली है। साथ ही वे इसके प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सेदार हैं। डायरेक्टर एटली ने फिल्म का निर्देशन करने के लिए 100 करोड़ फीस चार्ज की है। मूवी की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 20-25 करोड़ फीस ली है।
45
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म राका में अल्लू अर्जुन 3 रोल में नजर आएंगे। इसमें एक रोल लीड हीरो का, दूसरा विलेन और तीसरा एनिमेटेड होगा। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साइंस फिक्शन मूवी है। डायरेक्टर एटली कुमार इस फिल्म का सालों से काम कर रहे हैं।
55
फिल्म राका की स्टार कास्ट
फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ 5 हीरोइन नजर आएंगी। इसमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर है। वहीं, इसमें भाग्यश्री बोसरे भी नजर आ सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।