रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ग़दर मचाया कि यह 21 दिन में विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है। शाहरुख़ खान की 'जवान' अब टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई है। देखें पूरी लिस्ट...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म फिल्म में रणवीर सिंह का लीड रोल है। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर, माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी इसमें काम किया है। यह फिल्म भारत में नेट 1041.27 करोड़ रुपए का नेट और 1246.67 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1653.67 करोड़ रुपए हो चुका है।
26
4. पठान (2023)
ओवरसीज कलेक्शन : 412 करोड़ रुपए
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 543.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,055 करोड़ रुपए हुआ था। फिल्म में शाहरुख़ खान का लीड रोल है और उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अहम् भूमिका निभाई है।
यह कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसमें शाहरुख़ खान लीड रोल में हैं और उनके साथ हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। फिल्म की भारत में नेट कमाई 320.34 करोड़ रुपए रही तो वहीं इसने दुनियाभर में 921.93 करोड़ रुपए कूट डाले।
46
2. सीक्रेट सुपरस्टार (2017)
ओवरसीज कलेक्शन : 822.92 करोड़ रुपए
जायरा वसीम स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर खान, राज अर्जुन और मेहर विज जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 63.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 912.75 करोड़ रुपए हो गया था।
आमिर खान स्टारर 'दंगल' इकलौती इंडियन फिल्म है, जिसने विदेशों में 1500 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार किया। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की भी अहम् भूमिका है। फिल्म ने भारत में नेट 387.38 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 2070.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
66
'जवान' हुई टॉप 5 से बाहर
शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 से बाहर हो गई है। एटली कुमार निर्देशित इस फिल्म का विदेशों में कलेक्शन लगभग 406 करोड़ रुपए रहा था। शाहरुख़ खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति के अहम् रोल वाली इस फिल्म ने भारत में नेट 640.25 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,160 करोड़ रुपए कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।