
आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। अब वो YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'अल्फा' लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह एक्शन मूवी 3 जुलाई को पर्दे पर आ रही हैं। एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस मूवी में शरवरी वाघ बॉबी देओल, अनिल कपूर और आर. माधवन जैसे सितारे नजर आएंगे। 'अल्फा' के रिलीज से पहले यह चर्चा है कि क्या आलिया की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी।इसका जवाब आलिया के पिछले 10 साल के फिल्मी रिपोर्ट कार्ड में छिपा है।
साल 2015 में आलिया भट्ट की मूवी 'शानदार' जो फ्लॉप रही थी। लेकिन साल 2016 आलिया के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों ने साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमरस स्टार नहीं, बल्कि दमदार अभिनेत्री भी हैं। तीनों फिल्मों को समीक्षकों और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। शाहरुख के साथ बनी 'डियर जिंदगी' हिट रही। वहीं, 'उड़ता पंजाब' में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में आई और बॉक्स ऑफिस पर कायमाब हुई। 45 करोड़ की यह मूवी वर्ल्ड वाइड 202 करोड़ का कारोबार किया। इस मूवी में आलिया के ऑपिजिट वरुण धवन थे।
2018 में रिलीज हुई 'राजी' ने आलिया को बॉक्स ऑफिस की भरोसेमंद स्टार बना दिया। एक महिला-केंद्रित फिल्म ने शानदार कमाई की और यह साबित हुआ कि आलिया अपने दम पर थिएटर तक दर्शकों को खींच सकती हैं।
इसके बाद 'गली बॉय' ने भी शानदार प्रदर्शन किया और उनकी लोकप्रियता नई ऊंचाई पर पहुंच गई। रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद आई। 75 करोड़ में बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी। 130 करोड़ का घरेलू और वर्ल्ड वाइड 234 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि इस साल आलिया की मूवी 'कलंक' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
साल 2022 में आलिया की मूवी 'सड़क2' आई। इसमें संजय दत्त, आदित्य राव कपूर ने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया। ओटीटी पर रिलीज हुई यह मूवी उतनी कामयाब नहीं हो पाई।
2022 आलिया के लिए किसी सपने से कम नहीं था। 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर', 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में पेश किया। 'गंगूबाई' में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई, जबकि 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़ी फिल्मों ने उनके स्टारडम को और मजबूत किया।
2023 में 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए आलिया ने हॉलीवुड में कदम रखा। वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे साफ हुआ कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही।
2024 में आई 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि समीक्षकों ने आलिया की एक्टिंग की तारीफ की। यही वजह है कि 'अल्फा' उनके लिए सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि बड़े कमर्शियल कमबैक का मौका भी मानी जा रही है।
और पढ़ें: 'अल्फा' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, जानिए स्टार कास्ट की फीस और क्या है फिल्म की कहानी?
अगर पिछले एक दशक पर नजर डालें तो आलिया भट्ट ने लगातार ऐसे किरदार चुने हैं, जिन्होंने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं बल्कि भरोसेमंद परफॉर्मर बनाया। 'जिगरा' जैसी एक असफलता को छोड़ दें तो उनकी फिल्मोग्राफी में सफल और चर्चित फिल्मों की लंबी सूची है। यही रिकॉर्ड बताता है कि अगर 'अल्फा' की कहानी और एक्शन दर्शकों को पसंद आ गया, तो यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल हो सकती है।
और पढ़ें: Yash की 'Toxic' स्टार का खूबसूरत घर वायरल, 25 करोड़ के घर का देखें रॉयल इंटीरियर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।