
YRF Spy Universe की मोस्ट अवैटेड फिल्म Alpha 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार इस स्पाई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन रही हैं और यह यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म मानी जा रही है। निर्देशक शिव रवैल की यह फिल्म सिर्फ एक नई स्पाई स्टोरी नहीं, बल्कि एक असैसिन ओरिजिन स्टोरी भी है, जो आने वाली फिल्मों की कहानी की नींव रख सकती है। रिलीज से पहले फिल्म का रनटाइम, स्टारकास्ट की फीस, CBFC के बदलाव, कहानी और शूटिंग लोकेशंस जैसी अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं Alpha से जुड़ी पांच सबसे बड़ी बातें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती चर्चाओं के उलट आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए हाइब्रिड फीस मॉडल अपनाया है। यानी उन्होंने यशराज फिल्म्स से अपेक्षाकृत कम तय फीस ली है, जबकि बाकी कमाई फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी के आधार पर होगी। वहीं शरवरी को करीब 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात सामने आई है। अनिल कपूर और बॉबी देओल को कथित तौर पर 6-6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
यह भी पढ़ें : यश की 'टॉक्सिक' में सबसे महंगी हीरोइन कौन? जानिए टॉप 5 हीरोइन में किसे कितनी फीस मिली
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार फिल्म का अंतिम रनटाइम 140.48 मिनट यानी 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड है। यह अवधि बताती है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा।
CBFC ने Alpha को U/A सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि बोर्ड ने निर्माताओं से कुछ बदलाव करने को कहा:-
CBFC की आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, "बदले की भावना से प्रेरित एक युवा लड़की अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म करती चली जाती है। लेकिन उसकी यात्रा के दौरान उसकी अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे छिपे हुए सच सामने आते हैं, जो सब कुछ बदल देते हैं। वह निडर है, बेहद ठंडी सोच रखती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किसी भी हद तक जाने और किसी को भी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है।"
यह भी पढ़ें : 'टॉक्सिक' के नए प्रोमो में दिखी 5 एक्ट्रेस की फ़ौज, वीडियो यहां देखें, लेकिन बच्चे रहें दूर
फिल्म की शूटिंग स्टूडियो और वास्तविक लोकेशनों दोनों पर की गई है। मुंबई के स्टूडियो में बड़े एक्शन सीक्वेंस और अहम मुकाबलों की शूटिंग हुई। कश्मीर के सोनमर्ग और पहलगाम में कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड और पोलैंड में भी की गई, जिससे कहानी को इंटरनेशनल स्केल देने की कोशिश की गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।