कौन है यह एक्ट्रेस, जो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की दीवानी, कह चुकी- हम बाइसेक्शुअल हैं

Published : Jul 02, 2026, 10:17 AM IST
Swara Bhasker bisexual statement viral

सार

Lock Upp 2 में श्रेया कालरा द्वारा आकांक्षा चमोला के 'बाइसेक्शुअल' होने के दावे के बीच एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसने सबको बाइसेक्शुअल बताया था।

Lock Upp 2 में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा द्वारा आकांक्षा चमोला को लेकर किए गए 'बाइसेक्शुअल' दावे के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय से जुड़े पुराने बयान फिर चर्चा में आ गए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का 2025 का एक इंटरव्यू सामने आया है। स्क्रीन को दिए इस इंटरव्यू में स्वरा ने सेक्शुअल ओरियंटेशन (Sexual Orientation) पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि "हम सभी बाइसेक्शुअल हैं।" इतना ही नहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को अपना 'क्रश' भी बताया था। उनके इन बयानों ने उस समय सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Lock Upp 2 के बाद फिर वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

Lock Upp 2 के दौरान श्रेया कालरा द्वारा आकांक्षा चमोला को लेकर किए गए दावे के बाद इंटरनेट पर कई पुराने वीडियो और इंटरव्यू दोबारा शेयर किए जा रहे हैं। इन्हीं में स्वरा भास्कर का 2025 का इंटरव्यू भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सेक्शुअल ओरियंटेशन और अपने निजी विचार खुलकर साझा किए थे। यह इंटरव्यू उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें : कौन हैं 'लॉक अप 2' कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, जिन्होंने कहा- आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं!

 

स्वरा भास्कर ने सेक्शुअल ओरियंटेशन पर क्या कहा था?

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने कहा था, "हम सभी बाइसेक्शुअल हैं। अगर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए, तो वास्तव में हम सभी बाइसेक्शुअल होते हैं। लेकिन हेटेरोसेक्शुअलिटी एक ऐसी विचारधारा है, जिसे हजारों वर्षों से सांस्कृतिक रूप से हमारे भीतर स्थापित किया गया है। क्योंकि मानव जाति को आगे बढ़ाने के लिए इसे सामान्य मानक बनाया गया।" यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस हुई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्वरा भास्कर का व्यक्तिगत विचार था, न कि वैज्ञानिक या सार्वभौमिक रूप से स्वीकार किया गया तथ्य।

 

 

भास्कर भास्कर का क्रश एक फीमेल पॉलिटिशियन पर?

इसी इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उनका क्रश किस पर है, तो स्वरा ने बिना झिझक जवाब दिया, "डिंपल यादव।" इसके बाद उन्होंने यह भी बताया, "मैं हाल ही में डिंपल यादव से मिली भी थी।" सही जानते हैं कि डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें : कौन हैं आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना से उम्र में कितनी छोटी, संपत्ति में कौन किस पर भारी?

 

पति को लेकर स्वरा भास्कर ने किया था यह मजाक

इंटरव्यू में स्वरा ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने पति और राजनेता फहाद अहमद का जिक्र करते हुए कहा था, "मैंने महाराष्ट्र में पहले ही अपने पति के राजनीतिक करियर को खतरे में डाल दिया है। अब सेक्शुअल ओरियंटेशन पर दिए गए मेरे इस बयान के बाद लगता है कि उत्तर प्रदेश में भी उनके लिए हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं।"

स्वरा भास्कर कौन हैं?

38 साल की स्वरा भास्कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में एक्टिंग से पहचान बनाई। दमदार और अलग तरह के किरदार निभाने के लिए उन्हें खास तौर पर सराहा गया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्वरा ने 2023 में समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद से शादी की। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। फिल्मों के साथ-साथ स्वरा अपने सामाजिक और राजनीतिक विचारों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yash की 'Toxic' स्टार का खूबसूरत घर वायरल, 25 करोड़ के घर का देखें रॉयल इंटीरियर
'अल्फा' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, जानिए स्टार कास्ट की फीस और क्या है फिल्म की कहानी?