
अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस बार भी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था। बिग बी अपने चाहने वालों के सामने एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ घेरे के अंदर नजर आए। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। सुरक्षा के इस खास इंतजाम ने लोगों का ध्यान खींचा। अमिताभ ने खुद भी इस नए सुरक्षा इंतजाम का वीडियो साझा किया। दूसरी ओर, उन्होंने अपनी सेहत को लेकर भी जानकारी दी और बताया कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है।
1 नवंबर, रविवार को अमिताभ बच्चन अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे। इस दौरान वह जमीन से करीब तीन-चार सीढ़ियां ऊंचे एक प्लेटफॉर्म पर चढ़े और पारदर्शी बुलेटप्रूफ घेरे के अंदर खड़े होकर प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया। फैंस बैरिकेड्स के पीछे जमा थे और अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर खुशी जाहिर कर रहे थे। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पीछे खड़े नजर आए। मौके पर मुंबई पुलिस के जवान मौजूद थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कथिततौर पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहितियात के तौर पर ये सुरक्षा इंतजाम अपनाए गए है।
अमिताभ बच्चन ने इस खास मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “बिग बी ने सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कवच जोड़ा।” वीडियो में अभिनेता बुलेटप्रूफ घेरे के अंदर से फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कोई विस्तृत वजह नहीं बताई है।
बुलेटप्रूफ सुरक्षा के बीच अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर भी अपडेट दिया। अपने टम्बलर ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, “अभी और आराम की जरूरत है... खुद को ढाल रहा हूं... सोच रहा हूं और हैरान हूं... इंसानी शरीर और उसकी अनोखी बनावट।” इससे पहले भी बिग बी बता चुके हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ऑनलाइन गतिविधियों से कुछ समय का ब्रेक लेने की सलाह दी थी। उनके इस नए संदेश से साफ है कि वह अभी रिकवरी के दौरान खुद को आराम देने पर ध्यान दे रहे हैं।
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था। वे आगे 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल बिग बी की सेहत और जलसा के बाहर उनकी नई सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।