अमिताभ बच्चन की एक्शन-ड्रामा फिल्म देश प्रेमी की रिलीज को 44 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 23 अप्रैल 1982 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई थे और इसमें बिग बी ने डबल रोल प्ले किया था। ये एक मल्टी स्टारर मूवी थी, जो देशभक्ति पर बेस्ड थी।
अमिताभ बच्चन की फिल्म देश प्रेमी अपनी देशभक्ति की थीम और मशहूर गानों के कारण खूब पॉपुलर हुई। बता दें कि मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन की ये साथ में पांचवीं फिल्म थी। हालांकि, फिल्म इस जोड़ी की पिछली मूवीज के लेवल तक नहीं पहुंच पाई थी।
26
अमिताभ बच्चन का डबल रोल
डायरेक्टर मनमोहन देसाई की इस पिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल प्ले किया था। उन्होंने पिता (मास्टर दीनानाथ) और बेटे (राजू) की दोहरी भूमिका निभाई थी। वहीं, परवीन बाबी ने फिल्म में बिग बी की बहन और बेटी का किरदार निभाया था।
बता दें कि फिल्म देश प्रेमी महान गायक मोहम्मद रफी और एक्टर उत्तम कुमार की अंतिम फिल्मों में से एक थी, क्योंकि रिलीज से पहले ही दोनों का निधन हो गया था। बता दें कि उत्तम कुमार का शूटिंग के दौरान ही निधन हो गया था, जिसके बाद उनके कुछ सीन्स को अमिताभ बच्चन के हेयरड्रेसर ने शूट किया था। मोहम्मद रफी मूवी रिलीज होने से पहले दुनिया छोड़कर चले गए थे। उनके द्वारा गाया गाना मेरे देश प्रेमियों.. खूब पॉपुलर हुआ था।
46
फिल्म देश प्रेमी की स्टार कास्ट
फिल्म देश प्रेमी में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, नवीन निश्चल, परवीन बॉबी, उत्तम कुमार, शम्मी कपूर, प्रेमनाथ, परीक्षित साहनी, अमजद खान, गीता सिद्धार्थ, कादर खान, जीवन, यूसुफ खान, प्रेम चोपड़ा, जगदीश राज लीड रोल में थे।
56
फिल्म देश प्रेमी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने फिल्म देश प्रेमी को 3 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.2 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की कहानी कादर खान, केबी पाठक और प्रयाग राज ने मिलकर लिखा था। इसमें संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का थी। फिल्म का रनटाइम 165 मिनट था।
66
1 रुपए की वजह से छोड़ थी दिग्गज हीरो ने फिल्म
बताया जाता है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ राज कुमार को उनके को-एक्टर का रोल ऑफर किया था। राज कुमार ने शर्त रखी थी कि वो इस फिल्म में काम इसी शर्त पर करेंगे कि उन्हें अमिताभ से एक रुपया ज्यादा फीस दी जाए। मनमोहन देसाई समझ गए कि वो फिल्म नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो किरदार परीक्षित साहनी ने निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।