रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। अब अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म में रोल ऑफर हुआथा। लेकिन पहले से किए गए कमिटमेंट की वजह से उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दिल्ली 2026 के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें 'धुरंधर : द रिवेंज' में एक छोटे कैमियो के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने कहा, "हां, आदित्य मेरे पास 'धुरंधर 2' के लिए आए थे। वे चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा कैमियो करूं।”
25
अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया 'धुरंधर 2' का कैमियो?
अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने यह ऑफर इसलिए ठुकराया क्योंकि उस समय वे पहले ही किसी दूसरे फिल्ममेकर को डेट्स दे चुके थे। उन्होंने कहा, "आज मैं जहां हूं, उसकी वजह मेरा प्रोफेशनलिज़्म और कमिटमेंट है। सिर्फ टैलेंट ही आपको सफल नहीं बनाता।"
अनिल कपूर ने माना कि यह मौका छोड़ना उनके लिए नुकसान जैसा था। उन्होंने कहा, “उस समय मैंने अपनी डेट्स किसी और फिल्ममेकर को दे दी थीं। मैंने आदित्य से कहा - 'मैं यह कैमियो करना चाहता था, लेकिन मैं पहले से कमिटेड हूं।' फिल्म शानदार है। यह मेरा नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं।”
45
आगे आदित्य धर के साथ काम करना चाहते हैं अनिल कपूर
अनिल कपूर ने यह भी कहा कि वे भविष्य में आदित्य धर के साथ काम करना चाहेंगे। उनके मुताबिक, “हो सकता है भविष्य में ऐसा मौका आए जब हम साथ काम करें। अगर मैं किसी और फिल्म के लिए उनकी डेट्स कैंसल कर दूं, तो वह पूरी तरह अनप्रोफेशनल होगा।”
‘धुरंधर : द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यूज होंगे। बात अनिल कपूर की करें तो वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सूबेदार' में लीड रोल में दिखाई दिए, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।