रुपाली गांगुली ने लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की लताड़ा, बोलीं- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Published : Aug 20, 2026, 12:52 PM IST
rupali ganguly

सार

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली लद्दाख के मिनीमार्ग चेक पोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती एक लड़की को लताड़ा। उन्होंने कहा कि टूर से पहले तुम्हें फिर से स्कूल जाना चाहिए। आइए बताते हैं पूरा मामला।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने लद्दाख के मिनीमार्ग चेक पोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती एक लड़की पर्यटक के वायरल वीडियो पर रिएक्शन दी है। वीडियो में महिला खुद को Gen Z बताते हुए वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से बहस करती और विरोध जताती नजर आ रही है। रुपाली गांगुली ने वीडियो को री-पोस्ट करते हुए लड़की के रवैये की आलोचना की और कहा कि उसे टूर पर जाने से पहले स्कूल जाने की जरूरत है।

क्या है लद्दाख चेक पोस्ट का पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो लद्दाख के मिनीमार्ग चेक पोस्ट का बताया जा रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा पाबंदियों के चलते वहां से गुजर रहे पर्यटकों को वहां कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। करीब 5 घंटे तक उन्हें रुकने के लिए कहा गया। इस दौरान एक लड़की सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दीं।

‘हम Gen Z हैं, यह नॉनसेंस बर्दाश्त नहीं करेंगे’

वीडियो में लड़की बैरिकेड के पास खड़ी होकर विरोध करती दिखाई देती है। वह अन्य लोगों से भी साथ आने और गाड़ियां निकालने की बात कहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में वह धरने पर भी बैठ गई। वो बोलीं,

'हम जेन-जी हैं। हम ये सब बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। कश्‍मीरियों के साथ तो करते ही थे, अब टूरिस्‍ट के साथ भी करने लगे।'

रुपाली गांगुली ने क्यों लगाई फटकार?

रुपाली गांगुली ने इस वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए महिला के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि महिला को टूर पर जाने से पहले वापस स्कूल जाने की जरूरत है और उसके रवैये को ‘बकवास’ बताया। एक्‍ट्रेस ने इस वीडियो को री-पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा है,

'हम इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि टूर पर जाने से पहले तुम्हें वापस स्कूल जाने की जरूरत है, बकवास!'

और पढ़ें: अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार

यूजर्स ने भी लड़की फटकारा

रुपाली गांगुली के इस पोस्‍ट पर दूसरे यूजर्स ने भी लड़की की आलोचना की है। एक ने लिखा है, 'बिल्कुल रुपाली जी... उन्हें बुनियादी तौर-तरीके सीखने की बहुत जरूरत है... जो सैनिक जोखिम भरी सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, उन पर चिल्लाकर सांप्रदायिक बंटवारा करने की कोशिश करना बहुत शर्मनाक है... इस 'अर्बन नक्सल' रवैये से उन्हें यहां कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी... प्रोटोकॉल का सम्मान करें या घर पर रहें।' एक यूजर ने लिखा,'बिल्‍कुल सही, मुझे लगता है कि स्‍कूलों में इसने इंस्‍टाग्राम से पढ़ाई की है, न कि क‍िताबों से।'

उमर अब्दुल्ला ने भी साधा निशाना

इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रिएक्शन दी। उन्होंने महिला के ‘हम Gen Z हैं’ वाले बयान को लेकर तंज कसा और कहा कि इस तरह Gen Z को किसी कथित धमकी या अधिकार जताने के तौर पर इस्तेमाल करना इस पीढ़ी के प्रति बनी पॉजिटिव भावना को नुकसान पहुंचा सकता है।

और पढ़ें: 'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'गाली मत दो...' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर भड़कीं पूनम पांडे, जानिए पूरा मामला
अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार