Anupamaa Upcoming Twists: ईमानदारी के चक्कर में बुरी फंसी अनुपमा! आ रहे 5 खतरनाक ट्विस्ट

Published : Apr 10, 2026, 10:32 AM IST

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में ड्रामा अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अनुपमा की ईमानदारी उसी पर भारी पड़ती दिख रही है, जहां प्रेम उससे नाता तोड़ने पर उतर आया है, वहीं गौतम वसुंधरा को भड़का रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि अनुपमा हर तरफ से घिरती नजर आएगी।

PREV
15
ईमानदारी बनी अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन

सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा की सच्चाई अब उसी के लिए मुसीबत बन गई है। परिवार के मना करने के बावजूद उसने प्रेम के रेस्टोरेंट को घटिया रेटिंग दे दी, जिससे प्रेम और वसुंधरा दोनों नाराज़ हो गए। वसुंधरा ने पुराने जख्म कुरेदते हुए अनुपमा को प्रार्थना की मौत का जिम्मेदार तक ठहरा दिया। इसके बावजूद अनुपमा सबके सामने सच का साथ देने पर अड़ी रहती है, जिससे घर में बड़ा बवाल खड़ा हो जाता है।

25
टूटे सपने पर फूट-फूटकर रोएगा प्रेम

आने वाले एपिसोड में प्रेम का दर्द खुलकर सामने आएगा। अपने सपनों के टूटने से बिखरा प्रेम राही से लिपटकर रोता नजर आएगा। उसे समझ नहीं आएगा कि अब आगे क्या करना है। यह इमोशनल ब्रेकडाउन कहानी को और ज्यादा इंटेंस बना देगा और प्रेम का गुस्सा धीरे-धीरे अनुपमा के खिलाफ भड़कता जाएगा।

35
रेस्टोरेंट में अनुपमा की बेइज्जती करेगा प्रेम

प्रेम अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट बुलाकर उसे जमकर जलील करेगा। वह कहेगा कि “मैं तुम्हें अपनी गुरु मानता था,” लेकिन अब वही भरोसा टूट चुका है। प्रेम का गुस्सा देखकर अनुपमा भी हिल जाती है। इस सीन में गुरु-शिष्य का रिश्ता पूरी तरह टूटता दिखेगा और कहानी नया मोड़ लेगी।

45
रिश्ते तोड़ने की शर्त, अनुपमा का बड़ा फैसला

प्रेम ऐलान करेगा कि वह अब कभी अनुपमा का चेहरा नहीं देखेगा और राही के सामने शर्त रखेगा कि वह अनुपमा के परिवार से नाता तोड़ दे। दूसरी तरफ, अनुपमा घर आकर टूट जाती है, लेकिन अपने उसूलों से समझौता करने से इनकार कर देती है। वह कहती है कि “मैं अपने सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती,” और अगली सुबह प्रेम के रेस्टोरेंट पर ताला लगवाने तक का फैसला ले लेती है।

55
गौतम की साजिश और अनुपमा पर फिर बैन

गौतम इस मौके का फायदा उठाकर वसुंधरा को अनुपमा के खिलाफ भड़काता है। वह आरोप लगाता है कि अनुपमा ने बदला लेने के लिए प्रेम का इस्तेमाल किया है। प्रेम को रोता देखकर वसुंधरा भी भावुक हो जाती है और एक बार फिर अनुपमा पर बैन लगाने का फैसला करती है। अब सवाल ये है कि क्या अनुपमा इस नई मुश्किल से बाहर निकल पाएगी?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories