Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी

Published : Feb 04, 2026, 04:59 PM IST

रुपाली गांगुली के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी इस समय जबरदस्त ड्रामे से भरी हुई है। हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को नया ट्विस्ट मिल रहा है। अनुपमा ने हाल ही में अपनी सहेली रजनी को कड़ा सबक सिखाया। अब इस सीरियल में भयानक ट्विस्ट एंड टर्न दिखेंगे।

PREV
19

अनुपमा ने रजनी की सच्चाई सबके सामने रखी

अब तक आपने शो में देखा कि अनुपमा, रजनी की सच्चाई सबके सामने उजागर कर देती है। रजनी की पोल खुलते ही पूरे घर में हंगामा मच जाता है। वहीं दूसरी तरफ, वरुण की मदद से पराग का घर नीलाम होने से बच जाता है। यह खुशखबरी राही, प्रेम को देती है।

29

रजनी ने मांगी माफी, अनुपमा ने किया इनकार

सच सामने आने के बाद रजनी, अनुपमा के आगे हाथ-पैर जोड़ने लगती है। वह खूब रोती है और माफी मांगती है, लेकिन इस बार अनुपमा उसे माफ करने से साफ इनकार कर देती है। इसके बाद अनुपमा भगवान का शुक्रिया अदा करती है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेती है।

39

अनुपमा का चॉल में लौटने का फैसला और नया ट्विस्ट

अनुपमा चॉल में वापस जाने का फैसला करती है, लेकिन कहानी में तभी एक नया ट्विस्ट आता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चॉल के लोग एक बार फिर अनुपमा के आगे हाथ-पैर जोड़ते हैं और उसे दोबारा चॉल में रहने की जगह देने को तैयार हो जाते हैं।

49

अनुपमा ने चॉल में रहने से किया इनकार

इस बार अनुपमा चॉल में रहने से साफ मना कर देती है। वह कहती है कि अब उसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना है। इसी बीच राही अपनी मां अनुपमा के साथ ज्यादा समय बिताती नजर आएगी।

59

अहमदाबाद जाएंगी अनुपमा, परिवार करेगा भव्य स्वागत

अनुपमा बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करती है और जल्द ही अहमदाबाद जाने वाली है। वहां परिवार के लोग उसका शानदार स्वागत करेंगे। बापूजी अनुपमा को देखकर भावुक हो जाएंगे।

69

शो से खत्म होगी रजनी की कहानी

अनुपमा के अहमदाबाद पहुंचते ही रजनी की कहानी शो से पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी। अब अनुपमा और रजनी की दोस्ती दोबारा देखने को नहीं मिलेगी। फैंस उनकी मस्ती को काफी मिस करने वाले हैं।

79

कोठारी हाउस पर फिर होगा वसुंधरा का राज

एक बार फिर वसुंधरा कोठारी हाउस पर राज करती नजर आएगी। इस बार वह गौतम और माही का जीना मुश्किल कर देगी। वसुंधरा को समझ आ जाएगा कि गौतम और माही कभी उसके अपने नहीं हो सकते।

89

अनुज की तलाश फिर शुरू करेगी अनुपमा

अपने घर लौटते ही अनुपमा को एक बार फिर अनुज की तलाश सताने लगेगी। उसे महसूस होगा कि अनुज कहीं आसपास ही है। वहीं दूसरी ओर, कोठारी परिवार दीवाली का जश्न मनाने वाला है।

99

मुंबई की राजनीति में होगी अनुपमा की एंट्री

रजनी के जाने के बाद मुंबई की एक पार्टी अनुपमा को अप्रोच करेगी। जल्द ही अनुपमा को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। देखते ही देखते अनुपमा मुंबई में एक बड़ा नाम बन जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories