- Home
- Entertainment
- Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
सीरियल ‘अनुपमा’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से आज भी लोगों के लिए चौंकाने वाले हैं।

27 साल बड़े Mithun Chakraborty संग किया रोमांस
बहुत कम लोग जानते हैं कि रुपाली गांगुली ने खुद से 27 साल बड़े एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोमांस किया था। यह मौका उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म में मिला था, जिसमें वह लीड रोल में नजर आई थीं।
कौन-सी थी वो फिल्म-कब हुई थी रिलीज?
रुपाली गांगुली और मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंगारा’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में रुपाली ने गुलाबी नाम की लड़की का किरदार निभाया था। खास बात यह थी कि इस फिल्म को रुपाली के पिता और मशहूर निर्देशक अनिल गांगुली ने डायरेक्ट किया था।
‘अंगारा’ के सेट पर पापा और मिथुन से पड़ती थी डांट
रुपाली के मुताबिक, फिल्म ‘अंगारा’ के सेट पर उन्हें अपने पिता अनिल गांगुली और मिथुन चक्रवर्ती से कई बार डांट भी पड़ती थी। वह उस समय काफी यंग थीं और सेट पर सख्त डिसिप्लिन का पालन किया जाता था।
4 साल की उम्र में किया था कैमरे का सामना
रुपाली गांगुली ने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था। यह मौका उन्हें 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहब’ में मिला था। इस फिल्म में अनिल कपूर, अमृता सिंह और राखी जैसे बड़े सितारे थे।
Rupali Ganguly की शादी और पर्सनल लाइफ
रुपाली गांगुली ने 6 फरवरी 2013 को अश्विन वर्मा से शादी की थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम रुद्रांश है। शादी से पहले रुपाली और अश्विन एक-दूसरे को 12 साल से जानते थे और अच्छे दोस्त थे। रुपाली के मुताबिक, शादी से करीब 5 साल पहले उन्हें अश्विन से प्यार हो गया था।
Rupali Ganguly के पति Ashwin Verma क्या करते हैं?
शादी से पहले अश्विन वर्मा अमेरिका में रहते थे और वहां एड फिल्में बनाते थे। शादी के बाद वह अमेरिका की एक कंपनी के लिए कंसल्टेंट के तौर पर काम करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन वर्मा मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। वह ‘New York Live Ideas Corporation’ नाम की एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक हैं, जो प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी सर्विसेज भी देती है।
Rupali Ganguly का टीवी और फिल्मी करियर
रुपाली गांगुली ने साल 2000 में टीवी सीरियल ‘सुकन्या’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें असली पहचान 2003 में आए शो ‘संजीवनी’ से मिली, जिसमें उन्होंने डॉ. सिमरन चोपड़ा का रोल निभाया। इसके बाद ‘साराभाई VS साराभाई’ में मोनिशा का किरदार निभाकर वह हर घर में फेमस हो गईं। इसके अलावा वह ‘परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में भी नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

