MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • अनुपमा की 'राही' का होनेवाला दूल्हा कौन, कैसे एक 'कॉल' से शुरू हुई लव स्टोरी

अनुपमा की 'राही' का होनेवाला दूल्हा कौन, कैसे एक 'कॉल' से शुरू हुई लव स्टोरी

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड विगुनेश अय्यर से सगाई कर ली है। पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और अब एक्ट्रेस ने खुद इस खुशखबरी पर मुहर लगा दी है।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 27 2026, 04:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

कौन हैं अद्रिजा रॉय

अद्रिजा रॉय ने ‘अनुपमा’ में ‘राही’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। बंगाली सीरियल ‘बेदिनी मोलुआर कोठा’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने हिंदी टेलीविजन में भी खास पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘इमली’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

26
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की तस्वीरें

अद्रिजा रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कई तस्वीरें शेयर कर इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेम कहानी एक साधारण ‘हैलो’ से शुरू होकर एक पवित्र रिश्ते में बदल गई।

Related Articles

Related image1
2026 की पहली TRP List में हो गया भयानक खेल, अनुपमा-YRKKH की रेटिंग चौंकाने वाली
Related image2
Year Ender 2025: सबसे ज्यादा TRP वाले 5 TV सीरियल, TOP पर TMKOC या अनुपमा?
36
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं अद्रिजा

तस्वीरों में अद्रिजा लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने हल्के शाइन मेकअप और गजरे से सजी चोटी के साथ अपना पारंपरिक लुक पूरा किया।

46
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

सगाई समारोह में दिखा पारंपरिक अंदाज

वहीं, अद्रिजा के होनेवाले दूल्हे विगुनेश अय्यर नीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। अंगूठियां बदलते समय दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए। इंगेजमेंट सेरेमनी में बंगाली और साउथ इंडियन कल्चर की खूबसूरत झलक नजर आती है।

56
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

अद्रिजा का इमोशनल पोस्ट वायरल

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अद्रिजा रॉय ने लिखा, “जिस प्यार के लिए मैंने प्रार्थना की थी, उससे मेरी सगाई हो गई। एक साधारण ‘हैलो’ से लेकर एक पवित्र वादे तक...मेरा दिल खुश है। मैं तुमसे प्यार करती हूं माय लव @vignuesh1।”

66
Image Credit : Instagram@adrija_roy_official

अद्रिजा रॉय और विगुनेश अय्यर की लव स्टोरी

अद्रिजा और विगुनेश की पहली मुलाकात 2025 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई और उन्हें महसूस हुआ कि उनकी सोच और पर्सनैलिटी काफी मिलती-जुलती है। जून 2025 में अद्रिजा और विगुनेश ने अपनी पहली डेट प्लान की और कुछ ही महीनों में साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। 25 जनवरी 2026 को विगुनेश के फार्महाउस में दोनों ने बेहद सादगी के साथ सगाई की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
टीवी समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल से रिहा होकर क्या बोले राजपाल यादव?
Recommended image2
Poonam Pandey: मशहूर क्रिकेटर ने पूनम पांडे को भेजा था प्राइवेट मैसेज, जानें क्या डिमांड की थी...
Recommended image3
Salim Khan Latest Health Update: सलीम खान को ये गंभीर बीमारी, सामने आई शॉकिंग रिपोर्ट
Recommended image4
Salim Khan Networth: 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सलमान के पिता सलीम खान
Recommended image5
ना स्टार्स-ना मोबाइल, विजय-रश्मिका का वेडिंग प्लान आउट-एक फैसला है चौंकाने वाला
Related Stories
Recommended image1
2026 की पहली TRP List में हो गया भयानक खेल, अनुपमा-YRKKH की रेटिंग चौंकाने वाली
Recommended image2
Year Ender 2025: सबसे ज्यादा TRP वाले 5 TV सीरियल, TOP पर TMKOC या अनुपमा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved