Arijit Singh ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? सामने आ रही ये असल वजह

Published : Jan 30, 2026, 03:59 PM IST

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री को चौंका दिया है। अरिजीत सिंह इस अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है। फैंस न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि कई लोग इस फैसले से बेहद भावुक भी हो गए हैं।

PREV
18

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अरिजीत का हालिया गाया गाना 'गहरा हुआ' हमेशा की तरह सुपरहिट रहा। ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल हो गया है कि आने वाली फिल्मों में उनकी आवाज सुनाई नहीं देगी।

28

अरिजीत के रिटायरमेंट की खबर ट्रेंड करने के बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने की अफवाहों पर बेहद कैज़ुअल और मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं।

38

वीडियो में जब उनसे पूछा जाता है कि वह अक्सर इंडस्ट्री छोड़ने की बात क्यों करते हैं, तो वह हंसते हुए कहते हैं कि उन्होंने कभी इसे सीरियसली नहीं कहा था। उनके लिए म्यूज़िक हमेशा उनका “घर” रहा है और वह कहीं और जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। आज उसी वीडियो को देखकर फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि समय के साथ इंसान की प्राथमिकताएं कितनी तेजी से बदल सकती हैं।

48

बता दें कि अरिजीत सिंह ने सबसे पहले अपने फैसले की जानकारी X (पहले ट्विटर) पर दी। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और भावुक मैसेज शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान मिले प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए फैंस, म्यूजिक डायरेक्टर्स और इंडस्ट्री का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अब आगे कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे।

58

अरिजीत ने उन अफवाहों पर भी विराम लगाया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनका फैसला किसी विवाद या गुस्से का नतीजा है। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला न तो जल्दबाजी में लिया गया और न ही किसी झगड़े या गलतफहमी की वजह से। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से क्रिएटिव तौर पर बेचैनी महसूस कर रहे थे। एक ही तरह का काम लगातार करते रहने से उन्हें बोरियत होने लगी थी।

68

अरिजीत सिंह ने समझाया कि यही वजह है कि वह अपने लाइव शोज में गानों को बार-बार नए अंदाज में गाते हैं। उनके अनुसार, जब चीजों में बदलाव नहीं होता, तो क्रिएटिव थकान बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए उन्हें नई आवाजों, नए साउंड्स और नई दिशाओं के साथ एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत महसूस हो रही थी।

78

अरिजीत का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री के आगे बढ़ने के लिए नए सिंगर्स और नई आवाजों को मौका मिलना बेहद जरूरी है। वह खुद अब नई आवाजों को सुनने और उन्हें आगे बढ़ते देखने के लिए उत्साहित हैं। उनके लिए यह ब्रेक म्यूजिक से दूर जाना नहीं है, बल्कि म्यूजिक को एक नए नजरिए से दोबारा खोजने का तरीका है।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरिजीत सिंह का आखरी प्लेबैक प्रोजेक्ट सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories