क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का फैसला बदल दिया? 'Awarapan 2' के गाने पर मैनेजर ने बताई सच्चाई

Published : Jul 22, 2026, 03:21 PM IST
arijit singh

सार

Arijit Singh Retirement: 'Awarapan 2' का टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद अरिजीत सिंह की वापसी की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, उनके मैनेजर ने साफ किया कि यह सिर्फ पुराना कमिटमेंट था, कमबैक नहीं।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस उस वक्त खुशी से झूम उठे, जब 'आवारापन 2' के टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' के रिलीज होने के बाद उनकी प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, अब उनके मैनेजर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि यह उनकी वापसी नहीं, बल्कि पहले से किया गया एक पेशेवर कमिटमेंट था।

'Yeh Awarapan' वापसी नहीं, पुराना कमिटमेंट था

मंगलवार (21 जुलाई) को इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' (Yeh Awarapan) रिलीज हुआ। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि अरिजीत सिंह ने अपना रिटायरमेंट खत्म कर फिर से प्लेबैक सिंगिंग शुरू कर दी है। लेकिन अरिजीत सिंह के मैनेजर ने स्पष्ट किया कि यह गाना उनकी वापसी नहीं है। उन्होंने बताया कि 'Yeh Awarapan' पहले से किया गया एक प्रोफेशनल कमिटमेंट था, जिसे अरिजीत ने पूरा किया है। इसे उनके कमबैक के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

रिटायरमेंट की खबरों के बाद बढ़ी थी उत्सुकता

कुछ महीने पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद फैंस लगातार उनके नए गानों का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में Awarapan 2 का गाना रिलीज होने के बाद लोगों को लगा कि उन्होंने फिर से बॉलीवुड में वापसी कर ली है। हालांकि, मैनेजर के बयान के बाद साफ हो गया है कि फिलहाल अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, नए लोगो के साथ हुई शो की धमाकेदार अनाउंसमेंट

अरजित सिंह के बारे में खास बातें

25 अप्रैल 1987 को जन्में अरजित सिंह ने बचपन से ही संगीत की शिक्षा ली। उनकी मां और नानी भी शास्त्रीय संगीत से जुड़ी थीं। साल 2005 में उन्होंने रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया। हालांकि वह शो नहीं जीत पाए, लेकिन उनकी प्रतिभा ने संगीतकारों का ध्यान खींचा। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे गाने गाए और म्यूजिक प्रोग्रामिंग का भी काम किया। साल 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' रिलीज हुआ। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ और रातों-रात अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Aishwarya Rai के 6 रोमांटिक गाने, जो आज भी प्यार करने वालों की प्लेलिस्ट पर करते हैं राज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Upcoming Star Plus Serial: अदा खान फिर बनेंगी खलनायिका, मिला स्टार प्लस का बिग बजट सीरियल
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा को श्रेया कालरा ने किया टारगेट, बोलीं- 'इसीलिए तुम्हें शो से निकाला जाता है...'