'बिग बॉस 20' की आधिकारिक घोषणा हो गई है। सलमान खान एक बार फिर शो होस्ट करेंगे। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी ने नए आई लोगो के साथ प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

टीवी का सबसे फेमस और विवाद रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौटने को रेडी है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'बिग बॉस 20' (Big Boss 20) की घोषणा कर दी है। शो को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। साथ ही मेकर्स ने शो का नया आइकॉनिक आई (Eye) लोगो भी जारी किया है। इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दो दशक पूरे, फिर भी वही आइकॉनिक शो

जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का पहला प्रोमो शेयर किया। इसके साथ लिखा गया कि 'दो दशक बाद भी सबसे आइकॉनिक'। नए सीजन के लिए शो की पहचान बन चुकी आंख (Eye Logo) को नए अंदाज में पेश किया गया है, जो फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने का जश्न भी दिखाती है।

सलमान खान करेंगे होस्ट

हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक शो की प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बॉलीवुड के भाई जान को फिर से रियलिटी शो में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है।

View post on Instagram

बिग बॉस 20 में कौन-कौन लेगा हिस्सा?

'बिग बॉस 20' में इस बार कौन-कौन देखने को मिलेगा इसे लेकर अटकलें लगने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर, करण पटेल, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, अभिजित सावंत, अरबाज पटेल, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा, जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी

जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होगा प्रसारण

'बिग बॉस 20' का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जाएगा, जबकि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ प्रसारित होंगे। हिंदी के अलावा इस शो को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में लॉन्च किया जाएगा। सितंबर 2026 में प्रीमियम होगा। 

इसे भी पढ़ें: Toxic song Madhosh: 'तबाही' के बाद रिलीज हुआ 'मदहोश', यश और तारा सुतारिया का दिखा जबरदस्त केमिस्ट्री