यश की फिल्म 'Toxic' का नया गाना 'मदहोश' रिलीज हो गया है। इसमें तारा सुतारिया संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री छाई हुई है। 'तबाही' सॉन्ग के बाद 'मदहोश' में यश का डैसिंग लुक भी चर्चा में हैं।

यश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का दूसरा गाना 'मदहोश (Madhosh)' रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'तबाही (Tabaahi)' चर्चा में रहा था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब नए गाने में यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक बॉन्डिंग ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

यश और तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय

'मदहोश' में यश का किरदार 'राया' (Raya) और तारा सुतारिया का किरदार 'रेबेका' (Rebecca) एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। गाने में दोनों के बीच कई इमोशनल और रोमांटिक पल दिखाए गए है। बाथटब में दोनों का रोमांस, रेस्त्रां में इमोशनल मूमेंट जैसे सीन गाने में जान डालती है।

एक और महिला किरदार भी दिखा यश पर फिदा

गाने की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ तारा सुतारिया ही नहीं, बल्कि फिल्म का एक और महिला किरदार भी यश के प्रति अट्रैक्ट नजर आता है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि फिल्म में यश के किरदार के इर्द-गिर्द कई महिला किरदारों की अहम भूमिका होगी और कहानी में रिश्तों का दिलचस्प ताना-बाना देखने को मिलेगा।

'तबाही' के बाद बढ़ी फिल्म की एक्साइटमेंट

कुछ दिन पहले रिलीज हुआ 'तबाही' गाना कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमिस्ट्री की वजह से वायरल हुआ था। हालांकि, इसके बोल्ड विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई थी। मेकर्स ने बाद में साफ किया कि यह फिल्म की कहानी और किरदारों की जरूरत के मुताबिक फिल्माया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिना मेकअप 5 सुपरस्टार लगते हैं 'दादा जी', फिल्मों में जवां लड़कियों संग करते हैं रोमांस

कई बड़ी एक्ट्रेसेस हैं फिल्म का हिस्सा

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अदाकाराएं अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा की अंडरवर्ल्ड दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: 'जरूरत पड़ी तो लड़ भी जाऊंगा', शहनाज गिल संग डेटिंग को लेकर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी