Aishwarya Rai Romantic Songs List: ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए 'चांद छुपा बादल में', 'तेरे बिना', 'इश्क बिना', 'इन लम्हों के दामन में' और 'अच्छी लगती हो' जैसे 5 रोमांटिक गाने आज भी कपल्स की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।
बॉलीवुड में जब भी एवरग्रीन रोमांटिक गानों की बात होती है, तो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर फिल्माए गए कई गीत आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। ए.आर. रहमान, इस्माइल दरबार और जतिन-ललित जैसे संगीतकारों के संगीत और ऐश्वर्या की स्क्रीन प्रेजेंस ने इन गानों को यादगार बना दिया। । प्यार में डूबे कपल इसे जरूर सुनना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 गानों के बारे में, जो आज भी कपल्स के बीच बेहद फेसम है।
चांद छुपा बादल में (Hum Dil De Chuke Sanam)
अगर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों की सूची बने तो 'चांद छुपा बादल में' का नाम जरूर आएगा। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को एवरग्रीन बना दिया। शादी, प्रपोजल और रोमांटिक प्लेलिस्ट में यह गाना आज भी पसंद किया जाता है।
तेरे बिना (Guru)
ए.आर. रहमान के संगीत से सजा 'तेरे बिना' एक सोलफुल लव सॉन्ग है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की इमोशनल केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है। रिलीज के सालों बाद भी यह गाना रोमांटिक प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है।
इन लम्हों के दामन में (Jodhaa Akbar)
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया यह गाना शाही प्रेम कहानी को खूबसूरती से दिखाता है। सोनू निगम और मधुश्री की आवाज तथा ए.आर. रहमान का संगीत इसे क्लासिक रोमांटिक ट्रैक बनाता है।
और पढ़ें: Toxic song Madhosh: 'तबाही' के बाद रिलीज हुआ 'मदहोश', यश और तारा सुतारिया का दिखा जबरदस्त केमिस्ट्री
इश्क बिना क्या जीना (Taal)
फिल्म 'ताल' का यह गाना अपनी मधुर धुन और ऐश्वर्या राय की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए आज भी याद किया जाता है। रोमांटिक मेलोडी पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में यह गाना हमेशा शामिल रहता है।
हमको हमी से चुरा लो... (Humko Humise Chura Lo)
'मोहब्बते' का गाना हमको हमी से चुरा लो... (Humko Humise Chura Lo) आज भी प्रेमिका अपने प्रेमी के प्यार में डूब कर गाती हैं। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया यह गाना प्यार की दुनिया में लेकर जाता है।

अच्छी लगती हो (Kuch Naa Kaho)
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सादगी भरी केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है। अपने बोल और संगीत की वजह से यह गाना कपल्स के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय है।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, नए लोगो के साथ हुई शो की धमाकेदार अनाउंसमेंट
