Asha bhosle: बहुत ही कम लोगों को पता है कि आशा भोसले की एक नातिन भी हैं, जो बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं। उनके पिता बॉलीवुड में खूंखार विलेन का रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। चलिए बताते हैं, उस सुपरहिट हीरोइन के बारे में।
92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी गायकी के दम पर हर पीढ़ी के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज सिंगर के निधन से हर कोई भावुक है। आशा भोसले एक ऐसे परिवार से आती थीं, जिसने इंडस्ट्री को कई दिग्गज कलाकार दिए। उनकी बहन लता मंगेश्कर महान गायिका थीं और उनके पति आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार थे।
24
श्रद्धा कपूर हैं आशा ताई की नातिन
अब उनकी पोती जनाई भोसले की चर्चा हो रही है, जिनकी खूबसूरती और आवाज की काफी तारीफ होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी नातिन बॉलीवुड की हिट हीरोइन भी हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर आशा भोसले से रिश्ते में नातिन लगती हैं, हालांकि यह रिश्ता थोड़ा दूर का है।
34
श्रद्धा कपूर की मां का रिश्ता है आशा भोसले की फैमिली से
दरअसल, श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापूरे का संबंध आशा भोसलेके परिवार से जुड़ा है। शिवांगी के पिता पंढरीनाथ कोल्हापुरे, दीनानाथ मंगेशकर के भतीजे थे। इस नाते वह लता मंगेश्कर और आशा भोसले के ममरे भाई लगते थे। इसी रिश्ते से श्रद्धा कपूर, आशा भोसले की नातिन मानी जाती हैं।
बता दें कि आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज दी। वहीं, श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह आशिकी 2, एक विलेन, बागी, एबीसीडी 2, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, तू झूठी मैं मक्कार और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।