Asha Bhosle की बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर हुई मौत-जानें अब फैमिली में कौन-कौन?

Published : Apr 12, 2026, 03:42 PM IST

92 साल की सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

PREV
16
आशा भोसले की फैमिली

आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गानों को आवाज दी। उन्होंने कई हीरोइनों के लिए पॉपुलर गाने गाए। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। इसी बीच आपको उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं।

26
आशा भोसले के कितने बच्चे

आपको बता दें कि आशा भोसले ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने महज 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी की थी। कपल के 3 बच्चे हुए- दो बेटे और एक बेटी। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दूसरी शादी संगीतकार आरडी बर्मन से की थी।

ये भी पढ़ें... Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन

36
आशा भोसले के बड़े बेटे की कैंसर से मौत

आशा भोसले के बड़े बेटे हेमंत भोसले ने अपने शुरुआती लाइफ का ज्यादातर वक्त पायलट के रूप में बिताया और फिर कुछ समय के लिए संगीत निर्देशक के रूप में काम करने के लिए नौकरी छोड़ दी। हेमंत का 2015 में कैंसर से निधन हो गया था।

46
आशा भोसले की बेटी वर्षा

आशा भोसले की बेटी वर्षा ने 8 अक्टूबर 2012 को आत्महत्या कर ली थी। वे 56 साल की थी और द संडे ऑब्जर्वर और रेडिफ के लिए स्तंभकार के रूप में काम करती थीं।

56
आशा भोसले के परिवार अब कौन-कौन

आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले ने बिजनेस मैनजमेंट और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है। उनके पोते चैतन्य भोसले (हेमंत के बेटे) संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। वे भारत के पहले और एकमात्र बॉय बैंड "ए बैंड ऑफ बॉयज" के सदस्य हैं। उनकी पोती Zanai Bhosle (आनंद भोसले की बेटी) मुंबई में आईएज्योर एप्पल इंक स्टोर चलाती हैं। वे एक उभरती हुई गायिका और कथक डांसर हैं।

66
आशा भोसले ने कितने गाने गाए

आशा भोसले ने अपने 8 दशक से लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें संगीत इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी और अन्य भाषाओं में भजन, गजल और कव्वाली गाई हैं।

ये भी पढ़ें... Asha Bhosle Death: बॉलीवुड में छाया मातम, अक्षय कुमार-हेमा मालिनी ने किया सिंगर को याद

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories