अक्षय कुमार की अब तक की 6 सबसे लंबी फिल्में, TOP लिस्ट में Bhooth Bangla इस No. पर

Published : Apr 15, 2026, 07:00 AM IST

अक्षय कुमार भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का हाल ही में नया गाना भी रिलीज किया गया। इसी बीच खबर आई थी कि मूवी की एडवांंस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। इसका पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को होगा।

PREV
17
अक्षय कुमार की सबसे लंबी फिल्में

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका रन टाइम सबसे ज्यादा। फिल्म भूत बंगला की रिलीज के मौके पर आपको उनकी सबसे ज्यादा रन टाइम वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

27
1. फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही हैं। हालांकि, 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू शो होगा। बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म का रन टाइम 2.54 घंटे हैं।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी

37
2. फिल्म हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी

2014 में आई अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी हिट रही थी। डायरेक्टर एआर मुरुगदास की इस फिल्म का रन टाइम 2.50 घंटे था। 

47
3. फिल्म हाउसफुल 5

2025 में आई डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म हाउसफुल 5 भी अक्षय कुमार की लंबी फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म भी हिट रही। इस मल्टीस्टारर फिल्म का रन टाइम 2.45 घंटे था। 

57
4. फिल्म बड़े मियां छोटे मियां

2024 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के डायरेक्टर अली अब्बास जफर थे। इस फिल्म का रन टाइम 2.44 घंटे था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

67
5. फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा भी उनकी लंबी फिल्मों में से एक हैं। डायरेक्टर श्री नारायण सिंह की इस मूवी का रन टाइम 2.41 घंटे था। फिल्म हिट रही थी।

77
5. फिल्म बेबी

अक्षय कुमार की 2015 में आई फिल्म बेबी के डायरेक्टर नीजर पांडे थे। इस फिल्म का रन टाइम 2.39 घंटे था। फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories