- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी
Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी
अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। इसकी रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है फैन्स में इसे देखने का क्रेज बढ़ रहा है। इसी बीच मूवी को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आया है। बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

Bhooth Bangla Advance Booking
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हुई है। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स उत्साहित नजर आ रहे हैं।
भूत बंगला का पेड प्रीव्यू शो
अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज से एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को इसका पेड़ प्रीव्यू आयोजित किया जाएगा। इसकी भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। ये शो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अमहदाबाद, पुणे, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में होंगे। ये शो रात 9 बजे के बाद रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
Bhooth Bangla को मिला सेंसर सर्टिफिकेट
फिल्म Bhooth Bangla को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव करने को कहा था। 26वें मिनट में एक अश्लील शब्द को बदलने को कहा गया था। एक घंटे के आसपास कुछ और अपशब्द बदले गए। वहीं, मूवी के आखिर में सबटाइटल से एक शब्द हटाने को कहा था।
कितनी लंबी है अक्षय कुमार की Bhooth Bangla
फिल्म Bhooth Bangla को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया। फिल्म की लंबाई 174 मिनट 57 सेकंड यानी ये करीब 2 घंटे 55 मिनट है। कट लगने के बाद फिल्म अपने ओरिजन रनटाइम से 10 मिनट छोटी हो गई है।
Bhooth Bangla की स्टार कास्ट
डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, राजेश शर्मा जीशु सेनगुप्ता लीड रोल में हैं। इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। ये 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका बजट 120 करोड़ के करीब है।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड-साउथ फिल्मों में फ्लॉप ये हसीना है TV क्वीन, संपत्ति के मामले में भी TOP पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।