इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से CBFC ने हटाए 4 सीन, जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?

Published : Aug 06, 2026, 01:31 PM IST
Awarapan 2 CBFC certificate changes

सार

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' का ट्रेलर आ गया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले CBFC ने कई बदलावों के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है।

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म सेंसर बोर्ड की जांच से गुजर चुकी है। हालांकि, मेकर्स को सर्टिफिकेट पाने के लिए कई अहम बदलाव करने पड़े। हिंसा वाले कुछ सीन्स छोटे किए गए, कुछ पूरी तरह हटाए गए और ड्रग्स से जुड़े सीनों में अनिवार्य चेतावनी संदेश भी जोड़े गए। इसके अलावा फिल्म को खास कैटेगरी का सर्टिफिकेट भी मिला है, जिसने इसे आने वाली दूसरी फिल्मों से अलग बना दिया है। आइए जानते हैं सेंसर बोर्ड ने आखिर कौन-कौन से बदलाव करवाए।

Awarapan 2 को CBFC से किस सर्टिफिकेट के साथ मिली मंजूरी?

CBFC ने सभी जरूरी बदलावों के बाद 'आवारापन 2' को U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी किया है। यह सर्टिफिकेट 5 अगस्त को जारी किया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस महीने रिलीज होने वाली बड़ी हिंदी फिल्मों में यह इकलौती फिल्म है, जिसे 'A' की जगह U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

CBFC ने 'आवारापन 2' में कौन-कौन से बदलाव करवाए?

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में ड्रग्स और बाल तस्करी से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए। जहां-जहां ड्रग्स का सेवन दिखाया गया है, वहां एंटी-ड्रग स्टैटिक मैसेज लगाया गया है। साथ ही, धूम्रपान वाले सीनों में अनिवार्य एंटी-स्मोकिंग चेतावनी भी जोड़ी गई है। फिल्म के दूसरे हिस्से का एक हिंसक सीन लगभग 50 प्रतिशत छोटा किया गया। इसके अलावा तीन बेहद हिंसक सीन्स पूरी तरह हटा दिए गए। ड्रग्स को सूंघकर लेने (Snorting) वाला एक सीन भी फिल्म से हटाया गया। कुछ आपत्तिजनक शब्द ऑडियो और सबटाइटल्स दोनों से एडिट किए गए।

बदलावों के बाद कितनी रह गई 'आवारापन 2' की लंबाई?

सभी बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकंड (140 मिनट 20 सेकंड) रह गई है। जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने करीब 4 मिनट की कटिंग और 20 सेकंड के रिप्लेसमेंट कट्स करवाए। इस बीच 'आवारापन' के फिर से रिलीज होने की चर्चा थी। लेकिन इमरान हाशमी ने हाल ही में लाइवस्ट्रीम के दौरान साफ किया कि 'आवारापन' की री-रिलीज जुलाई में नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, "मैं यह भी साफ करना चाहता हूं कि 'आवारापन' जुलाई में दोबारा रिलीज होने वाली है, ऐसी खबरें सही नहीं हैं। फिल्म जरूर दोबारा सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन यह 'आवारापन 2' के बाद होगा। इसकी रिलीज टाइमलाइन का ऐलान जल्द किया जाएगा।"

Awarapan 2 Star Cast: 'आवारापन 2' में कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Awarapan 2 Trailer: 'आवारापन 2' के ट्रेलर ने जीता दिल, 25+ कमेंट्स में छाया इमरान हाशमी का कमबैक
कैमरे के पीछे टूट गई थीं टीवी की 'कोमोलिका', बच्चों से दूर रहने की वजह सुन इमोशनल हुए फैंस