
टीवी की कोमोलिका यानी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को आखिर कौन नहीं जानता है? उन्होंने टीवी शो के कारण हर घर में अपनी पहचान बनाई और शोहरत बटोरी। पापुलर एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम में एक वीडिय खूब वायरल हो रहा है, जहां वो अपने जीवन के दुखद पल के बाे में बताती दिखती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि करियर के पीक के समय वो काफी बिजी थी और 2 बच्चों की जिम्मेदारी बड़ा काम था। उन्हें अपने बेटों से कुछ समय के बाद जुदा होना पड़ा। एक्ट्रेस का बच्चों को दूर करने का डिसीजन खुद का नहीं था बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए बोला गया। आइए जानते हैं कि आखिर किस कारण से उर्वशी ने बच्चों को खुद से कुछ समय के लिए दूर कर दिया था।
hauterrfly को दिए इंटरव्यू में उर्वशी बताती हैं कि उनके लिए वो मोमेंट बहुत पेनफुल था जब दोनों बच्चों को दूर भेजना पड़ा। उर्वशी आगे बताती हैं कि बच्चों को हॉस्टल भेजने का फैसला मेरा नहीं बल्कि मेरी मां का था। उर्वशी की मां ने कहा कि बच्चे अगर तुम्हारे पास रहेंगे, तो वो अकेले हो जाएंगे और अनुशासन भी नहीं सीखेंगे। अगर बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजोगी, तो वो वहां रहकर अनुशासन भी सीख जाएंगे।
शूटिंग में बिजी होने के कारण भले ही उर्वशी बच्चों की केयर के लिए समय न निकाल पाई हो लेकिन घर आने पर वह खूब रोती थीं। इंटरव्यू में उर्वशी बताती हैं कि उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था कि बच्चे उनके पास नहीं हैं। उर्वशी को बाद में रिलाइज हुआ कि उनकी मां का डिसीजन बिल्कुल सही था। बच्चों की केयर के लिए उर्वशी के पास बिल्कुल समय नहीं था और एजिंग पैरेंट्स बच्चों की देखरेख सही से न कर पाते। उर्वशी के इस इंटरव्यू को देख फैंस इमोशनल फील कर रहे हैं और उनके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़ें: सलमान खान और बहन अलवीरा को कोर्ट का समन, जानें कथित धोखाधड़ी केस का पूरा सच
उर्वशी ढोलकिया की शादी मात्र 16 साल की उम्र में हुई थी। 18 साल की उम्र में वो मां बनी और साथ ही उनका तलाक भी हो गया था। उन्होंने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की।
और पढ़ें: 'मेरे लिए पैरेंट्स और कुत्ता एक समान' आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल, देखें वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।