'लॉक अप: सच या सज़ा' का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। लेकिन इसकी कंटेस्टेंट के तौर पर दिखीं आकांक्षा चमोला लगातार ट्रेंड कर रही हैं।उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पैरेंट्स की तुलना कुत्ते से की है।

'लॉक अप: सच या सज़ा' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त रात 8 टेलीकास्ट हुआ। इसी बीच शो से बाहर हो चुकीं आकांक्षा चमोला का बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता की तुलना कुत्ता से की है। उन्होंने पहले कहा था कि अलग रह रहे पति गौरव खन्ना की बजाय वह 'लॉकअप 2' में अपने डॉग से मिलना पसंद करेंगी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकांक्षा ने पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनका बयान किस संदर्भ में था। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी बात का सिर्फ एक हिस्सा देखा और पूरा संदर्भ नजरअंदाज कर दिया।

गौरव खन्ना की तुलना कुत्ता से करने पर क्या बोलीं आकांक्षा चमोला?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकांक्षा चमोला ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ इस बात पर नाराज हुए कि उन्होंने गौरव खन्ना की तुलना अपने डॉग से कर दी, लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि उन्होंने अपने माता-पिता का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा, "तो किसी को इस बात से दिक्कत नहीं हुई कि मैंने गौरव की तुलना अपने माता-पिता से भी की। लेकिन लोगों को इस बात से दिक्कत हो गई कि मैंने उनकी तुलना अपने डॉग से कर दी।"

आकांक्षा चमोला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों को दिया चौंकाने वाला जवाब

आकांक्षा चमोला ने कहा कि लोगों ने उनकी पूरी बात समझने की बजाय सिर्फ एक हिस्से को वायरल कर दिया। उन्होंने कहा, "अगर आप डॉग वाली बात पर मेरी आलोचना कर रहे हैं, तो फिर कोई मेरे माता-पिता वाली बात की तारीफ क्यों नहीं कर रहा? कोई यह क्यों नहीं कह रहा कि इस लड़की ने मुझे अपने माता-पिता के बराबर रखा?" उन्होंने आगे कहा, “अगर मैंने अपने माता-पिता और अपने डॉग को एक ही एक प्लेटफॉर्म पर रखा है, तो मुझे नहीं लगता कि मैंने गौरव का किसी भी तरह अपमान किया है।”

आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़क रहे लोग

आकांक्षा चमोला का वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन पर जमकर भड़क रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "छी यह पागल हो गई है।कुछ भी बोल रही है।" एक यूजर का कमेंट है, "बेवकूफ औरत।" एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छे संस्कार हैं। आपके मां-बाप और कुत्ता एक सामान हैं। साथ में पति भी।" एक यूजर ने लिखा, "पागल है क्या ये?" एक यूजर का कमेंट है, "जितना दिमाग उतना ही बोलेगी बेचारी।" एक यूजर ने लिखा, "अलग ही लेवल की बंदी है।"

View post on Instagram

गौरव खन्ना की जगह शो में अपना कुत्ता क्यों चाहती थीं आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा ने बताया कि जब उन्होंने यह बात कही थी, तब वह पहले से ही गौरव खन्ना से अलग रह रही थीं। ऐसे समय में उन्हें सिर्फ उन्हीं लोगों और चीजों का साथ चाहिए था, जिनसे उन्हें भावनात्मक सुकून मिलता है। उन्होंने कहा, "जाहिर है, मेरा गौरव से अलगाव हो रहा है। ऐसे में शो में उनका आना मेरे लिए सुकून देने वाली बात नहीं होती। मुझे अपने करीबियों की जरूरत थी। मुझे अपने माता-पिता चाहिए थे और हां, मुझे अपना डॉग भी चाहिए था।"