चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 को पेश होने का आदेश दिया है। 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में समन किया गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चंडीगढ़ की एक जिला अदालत ने 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में समन जारी किया है। इन के अलावा स्टाइल एंड कंटेंटे ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स को भी कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है। 5 अक्टूबर 2026 को पेश होकर इन्हें अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला चंडीगढ़ के बिजनेस मैन अरुण गुप्ता की शिकायत पर बेस्ड है। शिकायत के अनुसार, उन्हें 'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी शोरूम खोलने के लिए बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए थे। दावा किया गया कि ब्रांड की ओर से पूरा हेल्प मिलेगा और प्रमोशन भी किया जाएगा। इन भरोसों के आधार पर उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया, जिसमें करीब 1 करोड़ रुपये केवल शोरूम तैयार करने पर खर्च हुए।
कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझौते की सभी शर्तों का पालन करने के बावजूद उन्हें वादा किया गया हेल्प नहीं मिला। उनका कहना है कि ब्रांड की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसी आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
और पढ़ें: 'उसने रिश्ता बचाने की कितनी कोशिश की',भाई सोहेल खान के तलाक का दर्द बताते इमोशनल हुए सलमान खान!
अदालत ने क्या कहा?
प्राइमरी सुनवाई के बाद चंडीगढ़ जिला न्यायालय (District Court Chandigarh) ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और कंपनी से जुड़े अन्य निदेशकों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्टूबर को उपस्थित होकर शिकायत पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
पहले भी चर्चा में आ चुका है मामला
'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी से जुड़ा यह विवाद पहले भी सुर्खियों में रहा था। उस समय ब्रांड से जुड़े पक्ष ने कहा था कि फ्रेंचाइजी ऑपरेटिंग एंड बिजनेस एग्रीमेंट का काम लाइसेंसी कंपनी देखती है। हालांकि अब अदालत द्वारा समन जारी किए जाने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का प्रोमो रिलीज, सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट, प्रीमियर डेट भी आई सामने
