Awarapan 2 Trailer: 'आवारापन 2' के ट्रेलर ने जीता दिल, 25+ कमेंट्स में छाया इमरान हाशमी का कमबैक

Published : Aug 06, 2026, 12:53 PM IST
Awarapan 2 Viral Trailer

सार

Emraan Hashmi Movie Awarapan 2: 6 अगस्त को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और शबाना आजमी की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। यूट्यूब पर हजारों यूजर्स ने इसे इमरान हाशमी की शानदार वापसी बताया।

विषेश फिल्म्स ने 6 अगस्त को मोस्ट अवेटेड मूवी 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। करीब दो दशक बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं। ट्रेलर में उनके गुस्से, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। वहीं, निगेटिव कैरेक्टर में शबाना आजमी भी बहुत पावरफुल किरदार में दिख रही हैं। इसके अलावा टेलर में दिशा पाटनी, पुरन, विशेष समेत कई आर्टिस्ट नजर आते हैं। यह मूवी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी और सनी देओल की मूवी 'बटवारा 1947' को टक्कर देगी।

ट्रेलर में क्या खास है?

ट्रेलर की शुरुआत शिवम पंडित की वापसी से होती है। इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और इंटेंस दिखाई गई है। टेलर की शुरुआत बारिश में लटकते जख्मी इमरान हाशमी से होती है। शबाना आजमी आकर उन्हें कहती है कि मौत से लड़ने का शौक है ना तुझे..इसके बाद से इमरान का एक्शन सीन शुरू होता है। मूवी के किरदार छोटे-छोटे फ्रेम में दिखते हैं। इमोशनल ड्रामा के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर को दमदार बनाते हैं। फैंस का मानना है कि मेकर्स ने ट्रेलर में कहानी का ज्यादा हिस्सा नहीं दिखाया, जिससे फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।

और पढ़ें: अवारापन 2: अरिजीत सिंह की आवाज में 'ये आवारापन' सॉन्ग रिलीज

यूट्यूब पर फैंस के 25+ कमेंट्स में दिखा जबरदस्त क्रेज

यूट्यूब पर टेलर रिलीज होते ही यह वायरल हो गया। 1 घंटे में इस टेलर को 266K से ज्यादा लोगों ने देखा। वहीं कमेंट की भरमार हो गई। आइए दिखाते हैं 25 से ज्यादा कमेंट जिसने इमरान हाशमी को शानदार बताया है और उनकी वापसी पर खुशी जताई है।

  • "आखिरकार... सिनेमा फिर से अपने पुराने दौर में लौट रहा है। स्वागत है, 'आवारापन'।
  • "बहुत बढ़िया, ट्रेलर में पूरी फिल्म की कहानी नहीं दिखाई। ट्रेलर ऐसा ही होना चाहिए।"
  • "आखिरकार 'आवारापन 2' ने आवारापन के फैंस का इंतजार खत्म कर दिया। "
  • "ओरिजिनल इमरान हाशमी 'शिवम' बनकर दमदार वापसी कर चुके हैं। "
  • "दोस्तों, इमरान हाशमी का दौर फिर लौट आया है। शिवम वापस आ गया है। "
  • "पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ। "
  • "सारा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी अकेले एक तरफ। "
  • "इस फिल्म का संगीत कभी भुलाया नहीं जा सकता। "
  • "टीजर की लंबाई ट्रेलर से भी ज्यादा लग रही है। विषेश फिल्म्स की मार्केटिंग कमाल की है। "
  • "बॉलीवुड को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन इमरान हाशमी को नहीं। "
  • "ट्रेलर ऐसा ही होना चाहिए—छोटा, दमदार और कहानी का ज्यादा खुलासा न करने वाला। अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।"
  • "ये गाना काफी है पब्लिक को थियेटर तक ले जाने के लिए।"
  • "इमरान हाशमी का वक्त वापस आ गया।"
  • "इश्क में डूबा हुआ एक्शन देखने को मिलेगा।"
  • "यह फिल्म बहुत बड़ी हिट होने वाली है।"
  • "बहुत साल हो गए यार, इस बार भाई जोरदार हिट के साथ कमबैक करेंगे।"
  • " इमरान हाशमी आखिरी असली स्टार हैं।"
  • "'आवारापन 2' पहले दिन 35 करोड़+ की ओपनिंग के साथ ब्लॉकबस्टर साबित होगी।"
  • " इमरान सर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।"
  • इनके अलावा भी ट्रेलर पर हजारों यूजर्स ने फायर, हार्ट और क्लैप इमोजी के साथ फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया।

क्यों खास है 'आवारापन 2'?

साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर भले बड़ी हिट नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक बन गई। खासकर इसके गाने और इमरान हाशमी का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यही वजह है कि सीक्वल का ट्रेलर आते ही पुराने फैंस भावुक नजर आए।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, कौन ला सकता है बॉक्स ऑफिस पर तूफान?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कैमरे के पीछे टूट गई थीं टीवी की 'कोमोलिका', बच्चों से दूर रहने की वजह सुन इमोशनल हुए फैंस
'मेरे लिए पैरेंट्स और कुत्ता एक समान' आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल, देखें वायरल वीडियो