August Movie Releases: अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। सनी देओल की 'बंटवारा 1947', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', यश की 'टॉक्सिक' समेत 5 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कौन-सी फिल्म सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस तूफान लाएगी।

अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में एक दो नहीं बल्कि 5 बड़ी मूवी रिलीज होने वाली है। इनमें सनी देओल की 'बंटवारा 1947', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और यश की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' जैसी फिल्में शामिल है। हर मूवी की स्टोरी अलग-अलग सब्जेक्ट पर बनी है। बॉक्स ऑफिस पर इस महीने जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगी।

बंटवारा 1947 (14 अगस्त)

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के सब्जेक्ट पर बेस्ड है। फिल्म में की स्टोरी काफी दिल छूने वाली है। इस मूवी में आपको एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी देखने को मिलेगी। मूवी में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज हो रही इस फिल्म से ट्रेड को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।

आवारापन 2 (14 अगस्त)

14 अगस्त को ही 'बंटवारा 1947' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगी इमरान हाशमी की मूवी 'आवारापन 2'। अपनी कल्ट फिल्म 'आवारापन' से हाशमी बड़े पर्दे पर वापस कर रहे हैं। उनके फैंस के बीच इस मूवी को लेकर बज बना हुआ है। इस मूवी के गाने टॉप पर चल रहे हैं।

टॉक्सिक (26 अगस्त)

केजीएफ स्टार यश की एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' भी अगस्त के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर पूरे देश में जबरदस्त चर्चा है। बड़े बजट और पैन इंडिया रिलीज की वजह से यह फिल्म महीने की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। इस मूवी में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं प्रकाश राज? जिन्होंने पीएम मोदी को कहा-रिजाइन नहीं, सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी

ईठा (26 अगस्त)

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' भी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह मूवी फेमस मराठी लावणी और तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। श्रद्धा कपूर इसमें नजर आने वाली है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर दे सकती है।

खोसला का घोसला 2 (28 अगस्त)

महीने के आखिर में 'खोसला का घोसला 2' भी रिलीज होगी। पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका सीक्वल भी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है। फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास साबित हो सकती है। इस मूवी में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा, किरण जुनेजा दिखेंगे। इसके अलावा रवि किशन और दिव्या खोसला कुमार भी मूवी में एंट्री लेंगे।

किस फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीद?

अगस्त में कई बड़ी रिलीज होने के बावजूद ट्रेड की नजर सबसे ज्यादा 'बंटवारा 1947', 'आवारापन 2' और 'टॉक्सिक' पर रहेगी। जहां सनी देओल देशभक्ति और इमोशनल कहानी के साथ मैदान में उतरेंगे, वहीं इमरान हाशमी अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। दूसरी ओर, यश की 'टॉक्सिक' अपने बड़े स्केल और पैन इंडिया अपील के दम पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। ऐसे में अगस्त 2026 बॉलीवुड के लिए सबसे रोमांचक महीनों में से एक साबित होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: 'स्पाइडर-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान , 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर