हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रिलीज के पहले दो दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 109 करोड़ की कमाई की है।इसी के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने दो दिनों की कमाई के मामले में रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मार्वल और स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी के फैंस का उत्साह बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। वीकेंड में कमाई में और तेजी की उम्मीद की जा रही है।
दूसरे दिन भी बरकरार रहा क्रेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ की कमाई की है। हालांकि पहले दिन के मुकाबले ये कमाई कम है, पर वीकेंड में इसके बढ़ने की उम्मीद है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दो दिन की कुल कमाई 109.95 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्ड वाइट इस मूवी ने अभी तक 2600 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। लगातार मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है।
'धुरंधर' का रिकॉर्ड टूटा
दो दिन की कमाई के मामले में 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की पहले दो दिन की कमाई 60 करोड़ रुपए थी। वहीं, शाहरुख की 'डंकी' ने दो दिन में 50 करोड़ रुपए कमाए थे। इन दोनों ही मूवी के रिकॉर्ड को इस हॉलीवुड मूवी ने तोड़ दिया है।
फिल्म को क्यों मिल रहा है इतना प्यार?
फिल्म में दमदार एक्शन, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और इमोशनल स्टोरीलाइन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के बीच इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह था, जिसका असर टिकट बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है।
वीकेंड पर और बढ़ सकती है कमाई
30 जुलाई को भारत में रिलीज हुई इस मूवी को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म पहले वीकेंड में कई नए रिकॉर्ड बना सकती है।
फिल्म के किरदार
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का बजट 2154 करोड़ बताई जा रही है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जैंडेया, मार्क रुफेफालो, जैकब बटलन, माइकल मंदो और जॉन बर्न्थल अहम भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day दो दिन में भारत में 100 करोड़ पार, कई इंडियन फिल्मों को दी मात!
