राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने राजनीतिक बयान को लेकर चर्चा में हैं। पीएम मोदी के हालिया वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा कि समाज इस्तीफा नहीं, बल्कि सत्ता से बाहर करने की ताकत रखता है।
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, फिल्ममेकर प्रकाश राज एक बार फिर से अपने बेबाक राजनीतिक कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि बच्चे सिर्फ रिजाइन मांग रहे हैं, जरूरत पड़ी तो सोसाइटी सत्ता से भी बाहर कर देगी। आइए बताते हैं कि प्रकाश राज कौन हैं, और उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के वीडियो पर क्या कुछ कहा है, वो बताते हैं।
कौन हैं प्रकाश राज?
प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम प्रकाश राय है, जिसे बाद में उन्होंने प्रकाश राज कर लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ थिएटर और टीवी से की, फिर तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई।
5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं एक्टर
प्रकाश राज इंडियन सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्हें अभिनय और फिल्म निर्माण के लिए 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 'सिंघम', 'वांटेड', 'दबंग 2', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'मुंबई मिरर', 'हीरोपंती' और 'गोलमाल अगेन' जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की मूवी में भी कई यादगार किरदार निभाए हैं।
राजनीति पर बेबाक राय रखने के लिए मशहूर
प्रकाश राज सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि सोशल और पॉलिटकल मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद उन्होंने #JustAsking अभियान शुरू किया, जिसके जरिए वे सरकार से सवाल पूछते रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली।
क्या कहा पीएम मोदी ने?
हाल ही मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में उन युवाओं का जिक्र किया जिन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि वह ऐसे युवाओं को माफ करते हैं और समाज की जिम्मेदारी है कि उन्हें सही रास्ता दिखाया जाए, न कि उनसे नफरत की जाए।
और पढ़ें: विजय की 'जन नायकन' की उलटी गिनती शुरू! 8वें दिन 4 करोड़ के आंकड़े को भी तरसी
प्रकाश राज ने क्या कहा?
पीएम मोदी के इसी बयान पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रकाश राज ने कहा,
‘हाय फ्रेंड्स, ये इस देश के पेरेंट्स की तरफ से है। जब बच्चे गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अपने से बड़ों को बुरा बोलते हैं, तो हम उन्हें समझाते हैं कि ऐसा मत करो। हम उन्हें वॉर्न करते हैं और कहते हैं कि दोबारा ऐसा मत करना। लेकिन हम उन पर क्रिमिनल केस नहीं लगाते और न ही उन्हें परेशान करते हैं।’
उन्होंने आगे कहा,
‘एक और चीज हमारी भी जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि हमने उन बच्चों को परेशान और बेबस बनाया। वे टूटे हुए सिस्टम की वजह से दूसरे बच्चों को मरते हुए देख रहे हैं और फिर सिस्टम से उम्मीद भी खो देते हैं। जब उन पर लाठियां और पैलेट गन चलाई जाती हैं और पुलिस ज्यादती करती है, तो हमें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दोस्त, तो मेरे दोस्त, प्लीज उन्हें बोलें कि फिर दोबारा ऐसा न करें।’
प्रकाश राज ने आगे कहा,
‘दोस्त, होता यह है कि जब आप इन बच्चों को चोट पहुंचाते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, तो उनके दोस्तों को भी दुख पहुंचता है। उनके पेरेंट्स को भी बुरा लगता है। उनके भाई-बहन, अंकल, आंटी, दादा-दादी... सबका दिल दुखता है। यह सही नहीं है।’
अंत में उन्होंने कहा,
‘अगर ऐसा चलता है मेरे दोस्त, तो आज तो बच्चे आपके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन देश, पेरेंट्स और पूरी सोसाइटी आपसे इस्तीफा नहीं मांगेगी। वह आपकी पावर छीन लेगी। मेरे दोस्त, तो मेरे दोस्त, प्लीज बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उनका करियर बर्बाद मत करें, उनकी जिंदगी बर्बाद मत करें।’
पहले भी सरकार पर साध चुके हैं निशाना
यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने केंद्र सरकार या बीजेपी नेतृत्व पर सवाल उठाए हों। हाल ही में शिक्षा व्यवस्था और छात्र आंदोलनों के मुद्दे पर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी थी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बयान दिया था।
इसे भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान गंभीर रूप घायल हुईं रश्मिका मंदाना, इतने महीने काम से रहेंगी दूर
