साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान एक हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस करते वक्त वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अब डॉक्टर ने उन्हें 6 वीक का रेस्ट बोला है। इससे उनके कई फिल्मों की शूटिंग पर असर हो सकता है।
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों दर्द में हैं। उनकी हिप इंजरी हो गई है, जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने के लिए कहा है। एक्ट्रेस की तरफ से जारी हेल्थ अपडेट के बाद उनके फैंस में उदासी है। इसके साथ ही अदाकारा की कई फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हो सकती है। आइए बताते हैं, उन्हें हिप इंजरी कैसे हुई और कितने महीने रेस्ट करना होगा।
कैसे घायल हुई रश्मिका मंदाना?
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों 'रगबला' (Ranabaali) और 'मैसा' (Mysaa) की शूटिंग में बिजी थीं। इसी दौरान एक हार्ड डांस सीक्वेंस करते हुए उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि उनके हिप (कूल्हे) में टेंडन पूरी तरह डिटैच (Complete Tendon Detachment) हो गया है।

कितने वीक रेस्ट करने की सलाह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है, जो लंबे समय तक बेहद कठिन ट्रेनिंग करते हैं। रश्मिका को अगले 6 हफ्तों तक पूरा आराम करने और उसके बाद रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) से गुजरने की सलाह दी गई है। अदाकारा को डेढ़ महीने रेस्ट करना होगा और उसके बाद दूसरे प्रोसीजर से भी गुजरना होगा।
रश्मिका ने दिया हेल्थ अपडेट
चोट की खबर सामने आने के बाद रश्मिका ने अपनी तबीयत को लेकर रिएक्शन भी दी। उन्होंने कहा, 'यह सच है, लेकिन मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
और पढ़ें: सलमान, अरबाज या सोहेल? छोटे भाई ने खत्म कर दी खान ब्रदर्स को लेकर सबसे बड़ी कन्फ्यूजन

इन फिल्मों की शूटिंग पर पड़ेगा असर
रश्मिका की चोट का असर उनकी अपकमिंग फिल्मों 'Ranabaali' और 'Mysaa' की शूटिंग पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी रिकवरी तक इन फिल्मों के कुछ शेड्यूल आगे बढ़ाए जा सकते हैं। इसके अलावा उनके कई ब्रांड कमिटमेंट्स भी प्रभावित होने की संभावना है।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में 'Cocktail 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी झोली में 'Ranabaali' और 'Mysaa' जैसी बड़े बजट की फिल्में हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें: रश्मिका को 'रणबली' के सेट पर लगा डर, विजय देवरकोंडा ने कहा- यह दैवीय है
