रियलिटी शो 'Alliance' में कशिश कपूर ने खान परिवार को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सुनकर वह खुद भी चौंक गईं। सोहेल खान ने पहली बार भाई-बहनों का सही ऑर्डर बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
सलमान खान की फैमिली बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिनी जाती है। बावजूद इसके आज भी कई फैंस इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर सलमान, अरबाज और सोहेल खान में सबसे बड़े कौन हैं? अब इस सवाल का जवाब खुद सोहेल खान ने दे दिया है। रियलिटी शो 'Alliance' में कशिश कपूर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने खान परिवार के भाई-बहनों का सही ऑर्डर बताते हुए सालों पुराना भ्रम खत्म कर दिया। इसके साथ ही सलमान खान (Salman khan) के नेचर के बारे में भी बताया।
कशिश कपूर के सवाल पर मुस्कुरा पड़े सोहेल
शो में बातचीत के दौरान कशिश कपूर ने सोहेल खान से पूछा कि क्या अरबाज खान तीनों भाइयों में सबसे बड़े हैं? सवाल सुनते ही सोहेल मुस्कुरा पड़े और बोले कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि
‘उनके परिवार में सबसे बड़े सलमान खान हैं। उनके बाद अरबाज खान, फिर बहन अलवीरा अग्निहोत्री, उसके बाद सोहेल खान और सबसे छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा हैं।’
सोहेल का जवाब सुनकर कशिश कपूर भी हैरान रह गईं और यह क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
खान परिवार का सही ऑर्डर क्या है?
अगर आप भी अब तक कन्फ्यूज थे, तो खान परिवार का सही क्रम इस प्रकार है—
- सलमान खान
- अरबाज खान
- अलवीरा अग्निहोत्री
- सोहेल खान
- अर्पिता खान शर्मा
क्यों वायरल हो रहा है यह वीडियो?
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें अब तक लगता था कि अरबाज खान सबसे बड़े भाई हैं। ऐसे में सोहेल का यह खुलासा लोगों के लिए दिलचस्प बन गया। यही वजह है कि वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर हजारों रिएक्शन आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: सगाई हुई लेकिन शादी नहीं हो पाई, 7 सेलिब्रिटी कपल बनते-बनते रह गए पति-पत्नी
सलमान खान के नेचर पर क्या बोले सोहले?
कशिश ने कहा कि सलमान काफी स्ट्रिक्ट (Strict) हैं? तब सोहेल ने कहा कि नहीं वो स्ट्रिक्ट नहीं क्वाइट हैं। वो कम बोलते हैं, और काफी केयरिंग हैं। हमारी फैमिली में पापा, मां सब कम बोलने वाले हैं।
वर्कफ्रंट
सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'Alliance' में नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान खान अपने आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज खान अभिनय और प्रोडक्शन दोनों में एक्टिव हैं, जबकि अलवीरा अग्निहोत्री लंबे समय से फिल्म प्रोडक्शन और फैमिली बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।
और पढ़ें: जब सिर में लग रहे थे इंजेक्शन और सलमान खान खा रहे थे बिरयानी, फिल्ममेकर ने सुनाया गजब किस्सा
