Awarapan 2 Collection Day 2: 'आवारापन 2' की लंबी छलांग, 2 दिन में बजट निकाल प्रॉफिट में पहुंची

Published : Aug 15, 2026, 11:00 PM ISTUpdated : Aug 16, 2026, 09:18 AM IST
Awarapan 2 Box Office Day 2 Collection

सार

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बनाए रखी। आलम यह है कि महज दो दिन के अंदर यह फिल्म लागत वसूल कर प्रॉफिट में पहुंच गई है।

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की इस फिल्म ने महज दो दिनों में बजट रिकवर कर लिया है। इतना ही नहीं, यह तगड़े मुनाफे में भी पहुंच गई है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन लगभग 50 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। खास बात यह है कि शनिवार को फिल्म का प्रदर्शन भी शुक्रवार के मुकाबले ज़्यादा स्क्रीन पर हुआ। माना जा रहा है कि पहले वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

‘आवारापन 2’ ने दो दिन में कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने शनिवार को लगभग 33.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह पहले दिन के कलेक्शन (22 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 53.4 फीसदी ज्यादा है। दो दिनों में इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 55.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में 'आवारापन 2' ने दूसरे दिन लगभग 3.5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : ‘आवारापन 2’ दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में बनी सुनामी, जानिए कितने टिकट बिके, कितनी हुई कमाई?

'आवारापन 2' की दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी कैसी रही

  • सुबह के शो : 31.77%
  • दोपहर के शो : 70.92%
  • शाम के शो : 73.38%
  • रात के शो : 63.69%
  • ओवरऑल : 59.94%

‘आवारापन 2’ दो दिन में बजट निकाल प्रॉफिट में पहुंची

रिपोर्ट्स की मानें तो 'आवारापन 2' का निर्माण लगभग 45 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में यह फिल्म नेट 55.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस हिसाब से देखें तो लागत वसूल करने के बाद फिल्म 10.75 करोड़ रुपए के प्रॉफिट में पहुंच गई है, जो बजट का 23.8 फीसदी से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Collection 2 : दूसरे दिन ही 'आवारापन 2' पर भारी पड़ी 'बंटवारा 1947', जानिए कमाई

'आवारापन 2' को मिल रहा पहले पार्ट का फायदा

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत करीब दो दशक पुरानी ‘आवारापन’ की पॉपुलैरिटी है। 2007 में आई मूल फिल्म ने इमरान हाशमी को एक डार्क और इंटेंस किरदार में पेश किया था। शिवम पंडित की कहानी में क्राइम, एक्शन, रोमांस और ट्रेजेडी का मिश्रण था। वक्त के साथ फिल्म और उसके गानों ने एक मजबूत फैन बेस बनाया, जिसका फायदा सीक्वल को मिल रहा है। मूल फिल्म में इमरान हाशमी ने गैंगस्टर के वफादार गुर्गे शिवम पंडित का किरदार निभाया था। बॉस की गर्लफ्रेंड रीमा पर नजर रखने की जिम्मेदारी मिलने के बाद उसकी जिंदगी बदलने लगती है। मृणालिनी शर्मा ने रीमा और श्रिया सरन ने शिवम की पूर्व प्रेमिका आलिया का किरदार निभाया था। फिल्म का लेखन शगुफ्ता रफीक ने किया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने दूसरे दिन भी मचाया भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में किसकी होगी एंट्री? सामने आई 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट