धुरंधर की एक्ट्रेस हुईं गिरफ्तार, सड़क पर खड़े रहने के लिए मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Published : Jul 22, 2026, 06:33 PM IST
धुरंधर की एक्ट्रेस हुईं गिरफ्तार

सार

Ayesha Khan Detained by Mumbai Police: हाल ही में अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आयशा ने दावा किया कि उन्हें और 2 दोस्तों को सड़क पर खड़े होने पर पकड़ा गया। यहां देखें पूरा वीडियो।

धुरंधर के पॉपुलर गाने 'शरारत' से रातों-रात सुर्खियों में आईं अभिनेत्री आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें और उनकी दो महिला दोस्तों को सिर्फ सड़क पर खड़े होने की वजह से हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद आयशा ने कई वीडियो और पोस्ट शेयर कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस वैन से शेयर किया वीडियो

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुलिस वैन के अंदर से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनके हाथ कांप रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया गया। वीडियो में आयशा कहती नजर आती हैं, 'मैं सिर्फ सड़क पर शांति से खड़ी थी। मैंने न कोई प्रदर्शन शुरू किया और न ही कोई नारेबाजी की। मेरे भाई और कुछ पुरुष दोस्तों को हिरासत में लिया गया था, इसलिए मैं अपनी दो महिला दोस्तों के साथ वहीं खड़ी थी। इसके बावजूद हमें भी पुलिस ने पकड़ लिया।'

और पढ़ें -  Dhamaal 4 Box office Day 13: 150Cr क्लब के करीब पहुंची धमाल-4, जानें 13th डे कलेक्शन

चार महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर वैन में बैठाया

एक अन्य पोस्ट में आयशा ने दावा किया कि उन्हें पुलिस वैन तक लाने के लिए चार महिला पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि आखिर उन्हें किस आधार पर हिरासत में लिया गया। आयशा ने लिखा, ‘क्या मैंने शोर मचाया? क्या मैंने किसी से बहस की? मैं पांच लोगों के समूह का हिस्सा भी नहीं थी। फिर मुझे क्यों हिरासत में लिया गया?’

एक अन्य वीडियो में आयशा पुलिस वैन में मौजूद अधिकारी से पूछती दिखाई देती हैं कि उन्हें आखिर कहां ले जाया जा रहा है। जब कोई जवाब नहीं मिलता तो वह कहती हैं, 'आप लोगों को रात में चैन की नींद कैसे आती है, ये सब करने के बाद?' बाद में उन्होंने वर्ली पुलिस स्टेशन से भी एक डिटेल वीडियो शेयर किया और पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया। आयशा का कहना है कि वह प्रदर्शन में शामिल होने जरूर पहुंची थीं, लेकिन किसी तरह की बातचीत या विरोध शुरू करने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आयशा खान के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।

और पढ़ें -  आमिर खान हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर! इस वजह से छोड़ी फिल्म

बिग बॉस 17 से मिली थी पहचान

आयशा खान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 'बिग बॉस 17' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों 'मुखचित्रम', 'ओम भीम बुश' और 'मनमेय' में काम किया। हाल ही में वह कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2', सनी देओल की 'जाट' और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं।

कई सितारे भी प्रदर्शन में हुए शामिल

इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। शबाना आज़मी, प्रकाश राज, कुनिका सदानंद, हनुमानकाइंड, पूनम पांडे, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरज़ादा समेत कई कलाकारों ने प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं आयशा खान की हिरासत का मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ohh My Dog Trailer Out: पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म का टेलर आउट, सस्पेंस और इमोशन से भरी होगी फिल्म
Dhamaal 4 Box office Day 13: 150Cr क्लब के करीब पहुंची धमाल-4, जानें 13th डे कलेक्शन