
'OMG 2' जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अमित राय अब एक बिल्कुल अलग कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'ओह माय डॉग' (Ohh My Dog) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बच्चे और उसके पालतू कुत्ते के अटूट रिश्ते के साथ-साथ डॉग तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट की झलक दिखाई गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार और गीता अग्रवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
करीब ढाई मिनट का ट्रेलर एक छोटे बच्चे और उसके प्यारे डॉग के इमोशनल रिश्ते से शुरुआत करता है। लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब उसका पालतू कुत्ता अचानक गायब हो जाता है। तलाश के दौरान एक ऐसे गिरोह का खुलासा होता है, जो बड़ी संख्या में आवारा और पालतू कुत्तों की तस्करी में शामिल है। ट्रेलर में इमोशन, सस्पेंस और सोशल मैसेज का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।
पंकज त्रिपाठी जो अपने शानदार एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, उनका किरदार इस मूवी में काफी मजबूत दिखाई देता है। टेलर में ही ‘मिर्जापुर’ फेम ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, पवन मल्होत्रा का गंभीर अंदाज फिल्म के सस्पेंस को और गहरा बनाता है। डायरेक्टर अमित राय ने इस फिल्म के जरिए मनोरंजन के साथ एक सेंसिटिव सोशल इश्यूज को उठाने की कोशिश की है। यह मूवी सस्पेंस, इमोशन से भरी होगी। कई ऐसे मूवी में सीन होंगे जो आपको भावुक कर देंगे।
और पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के दौरान इस टीवी एक्टर को पड़ी लाठी, जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर कही बड़ी बात
ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली। उनका कहना था कि उन्हें फिल्म की कहानी और उसका संदेश इतना पसंद आया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला किया। निर्देशक अमित राय भी पहले इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।
और पढ़ें: क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का फैसला बदल दिया? 'Awarapan 2' के गाने पर मैनेजर ने बताई सच्चाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।