आमिर खान हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर! इस वजह से छोड़ी फिल्म

Published : Jul 22, 2026, 03:50 PM IST
आमिर खान

सार

Aamir Khan Exit From Bollywood Biopic: आमिर खान एकबार फिर से लाइमलाइट में हैं। अब खबर है कि उन्होंने, अशनीर ग्रोवर की बायोपिक छोड़ दी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अब अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक का हिस्सा नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की क्रिएटिव दिशा को लेकर हुए मतभेदों के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, फिल्म पर काम अभी भी जारी है और मेकर्स नए लीड एक्टर की तलाश में जुट गए हैं।

आमिर खान ने इस वजह से छोड़ी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान इस बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी गहराई से काम किया था। लेकिन समय के साथ फिल्म के क्रिएटिव विजन को लेकर उनके और डायरेक्टर राहुल मोदी के बीच मतभेद सामने आए। आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

और पढ़ें  - Upcoming Star Plus Serial: अदा खान फिर बनेंगी खलनायिका, मिला स्टार प्लस का बिग बजट सीरियल

फिल्म की तैयारी जारी

आमिर खान के बाहर होने के बावजूद फिल्म को बंद नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अब मेकर्स अशनीर ग्रोवर के किरदार के लिए अपेक्षाकृत युवा अभिनेता की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए दो से तीन बड़े नामों पर बातचीत चल रही है और जल्द ही कास्ट फाइनल की जा सकती है।

और पढ़ें -  Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा को श्रेया कालरा ने किया टारगेट, बोलीं- 'इसीलिए तुम्हें शो से निकाला जाता है...'

श्रद्धा कपूर निभाएंगी अहम भूमिका

फिल्म में श्रद्धा कपूर सिर्फ अभिनय ही नहीं करेंगी, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म में अशनीर ग्रोवर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस तरह यह फिल्म उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साबित हो सकती है। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि आमिर खान की जगह आखिर किस अभिनेता को अशनीर ग्रोवर का किरदार निभाने का मौका मिलता है और यह बायोपिक कब फ्लोर पर जाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का फैसला बदल दिया? 'Awarapan 2' के गाने पर मैनेजर ने बताई सच्चाई
Upcoming Star Plus Serial: अदा खान फिर बनेंगी खलनायिका, मिला स्टार प्लस का बिग बजट सीरियल