Adaa Khan New TV Serial: स्टार प्लस पर जल्द ही कई नए टीवी सीरियल शुरू हो रहे हैं। अब खबर है कि एक अपकमिंग शो में नागिन की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान नजर आएंगे।

टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, स्टार प्लस जल्द ही एक नया फिक्शन शो लॉन्च करने जा रहा है, जिसे मुक्ता धोंड की मल्हार प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रही है। इससे पहले खबर आई थी कि शो में पारस कलनावत और श्रुति संजीव चौधरी लीड रोल में नजर आ सकते हैं। अब इस शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।

क्या शो में शामिल होंगी अदा खान?

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अदा खान भी इस नए शो का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें शो में एक अहम निगेटिव शेड वाले किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इस कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें - Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा को श्रेया कालरा ने किया टारगेट, बोलीं- 'इसीलिए तुम्हें शो से निकाला जाता है...'

जब अदा खान से इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं आपको बाद में कॉल करती हूं।" उनके इस जवाब के बाद फैंस के बीच शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

निगेटिव अवतार में दिख सकती हैं अदा खान

अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो दर्शकों को अदा खान एक बार फिर दमदार निगेटिव किरदार में देखने को मिल सकती हैं। अदा अपने मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और ग्रे शेड वाले रोल्स के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उनका यह नया अवतार शो में नया रोमांच जोड़ सकता है।

और पढ़ें -  Lock Upp 2 में होगी Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट की एंट्री? शो में बढ़ेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

इन शोज से बनाई खास पहचान

अदा खान ने अपने करियर में 'अमृत मंथन', 'बहनें' और खासतौर पर 'नागिन' जैसे लोकप्रिय शोज में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' में भी अपने बेखौफ अंदाज से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अदा खान वाकई पारस कलनावत के इस नए स्टार प्लस शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।