Lock Upp 2 Latest Episode News: 'Lock Upp 2' में श्रेया कालरा एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। श्रेया ने एकसाथ शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के डेली सोप करियर पर तंज कसा है।

'Lock Upp 2: सच या सजा' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो में पहले से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और अब श्रेया कालरा ने टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा पर ऐसा तंज कस दिया है, जिसने घर का माहौल और गर्म कर दिया। इस दौरान शिवांगी जोशी भी बातचीत का हिस्सा बनती नजर आती हैं। दरअसल आने वाले एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के बीच खाने को लेकर विवाद हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया नियमों का पालन किए बिना सेल के अंदर बैठकर खाना खाती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है। इसी दौरान शिवांगी भी वहां पहुंचती हैं और माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है।

डेली टीवी सीरियल एक्टर्स पर साधा निशाना

बहस के दौरान श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका ‘डेली सोप वाला एक्टिंग मोड’ अब खत्म हो गया है। इसके बाद बातचीत का रुख हर्षद चोपड़ा की ओर मुड़ जाता है। हर्षद और शिवांगी यह कहते हैं कि उन्हें अपने डेली सोप करियर पर गर्व है और आज वे उसी की बदौलत यहां तक पहुंचे हैं। इस पर श्रेया ने हर्षद को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘इसीलिए तुम्हें शो से निकाला गया था।’

और पढ़ें - Lock Upp 2 में होगी Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट की एंट्री? शो में बढ़ेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

हर्षद ने दिया शांत जवाब

श्रेया की बात सुनकर हर्षद चोपड़ा ने शांत अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है और बिना सही जानकारी के किसी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। इसके बाद भी दोनों के बीच बहस का माहौल बना रहता है।

और पढ़ें - Yeh Fitoor Tera: स्टार प्लस का नया शो ये फितूर तेरा कब होगा शुरू? TV पर आ रही फ्रेश जोड़ी

आने वाले एपिसोड में बढ़ेगा ड्रामा

रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी एपिसोड में शो में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (The Rebel Kid) वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर सकती हैं। वहीं, शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, 'Lock Upp 2: सच या सजा' के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त बहस, आरोप-प्रत्यारोप और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।