जंतर-मंतर पर CJP के 'संसद चलो' प्रदर्शन में टीवी एक्टर सहबान अजीम (Sehban Azim) पर कथित पुलिस एक्शन का मामला चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर लाठीचार्ज हुई और वो घायल हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

20 जुलाई को नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई स्टूडेंट और प्रोटेस्टर घायल हुए। छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सेलेब्स पहुंचे, जिसमें से एक नाम 'तुझसे है राब्ता' फेम सहबान अजीम का भी था। वो उनको समर्थन देने के लिए वहां गए थे, इस दौरान उनके ऊपर भी लाठीचार्ज किया गया।

'मिड-डे' को दिए इंटरव्यू के दौरान सहबान अजीम ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन शांति से चल रही थी। मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था, मुंबई से मेरी दो महिला दोस्त भी आईं थीं। पुलिस की लाठीचार्ज होने लगा और मैं अपनी महिला मित्र को बचा रहा था, तब मुझे चोट लगी। उन्होंने मेरे हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों में बार-बार मारा। मेरे हाथ में सूजन आ गई है।

'लाठीचार्ज की जरूरत नहीं थी, जानबूछ कर किया गया'

एक्टर ने कहा कि प्रोटेस्टर को जंतर-मंतर के तय जगह पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया था। उन्होंने कहा कि जहां पर असल प्रदर्शन हो रहे थे, उस जगह को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर घेर दिया गया था। हम वहां पहुंच नहीं पाएं, उससे पहले पुलिस लाठीचार्ज हमलोगों पर कर दी। ये जानबूछ कर की गई कार्रवाई थी। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं थी कि वे किसे पीट रहे हैं। महिला, बच्चे वो सभी को मार रहे थे।

View post on Instagram

कई सेलेब्स खुलकर आए सामने

शबाना आजमी से लेकर कई बड़े एक्टर पुलिस की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। वो प्रोटेस्टर के साथ खड़े हैं। इसके अलावा टीवी एक्टर करण कुंद्रा, एल्विश यादव ने भी कहा कि जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए हैं, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। शोएब इब्राहिम और उर्फी जावेद ने भी इस कार्रवाई की निंदा की।

क्या है CJP आंदोलन?

CJP (Cockroach Janta Party) खुद को युवाओं और छात्रों का आंदोलन बताता है। हाल के दिनों में यह संगठन शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन चला रहा है। आंदोलन को कई छात्र संगठनों और कुछ सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन भी मिला है।

इसे भी पढ़ें: 'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

CJP की प्रमुख मांगें क्या हैं?

  • प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से इन मांगों को उठा रहे हैं:
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच।
  • शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना।
  • परीक्षा घोटालों से प्रभावित छात्रों को न्याय और आवश्यक सहायता।
  • शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करना।

और पढ़ें: जंतर-मंतर की तस्वीरें देख टूटा सोनाक्षी सिन्हा का दिल, बोलीं - 'स्टूडेंट्स की हड्डियां टूटीं और....'