Dhamaal 4 Box office Day 13: 150Cr क्लब के करीब पहुंची धमाल-4, जानें 13th डे कलेक्शन

Published : Jul 22, 2026, 05:06 PM IST
धमाल-4 का 13th डे कलेक्शन

सार

Dhamaal 4 Box Office News: 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद जानें 13वें दिन में इसका कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा।

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्मेंट कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। फैमिली एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और 'धमाल' फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी का पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है। पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी यह फिल्म अब 150 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि दूसरे सप्ताह में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

पहले हफ्ते में की दमदार शुरुआत

'धमाल 4' ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये हो गई, जबकि तीसरे दिन वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। सोमवार से फिल्म की कमाई में सामान्य गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन 8.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

और पढ़ें -  आमिर खान हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर! इस वजह से छोड़ी फिल्म

पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये पहुंच गया था। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 132.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

दूसरे हफ्ते में भी जारी रही कमाई

दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन दर्शकों का साथ बना रहा।

Day 8: 5.50 करोड़ रुपये 

Day 9: 10.25 करोड़ रुपये 

Day 10: 12.75 करोड़ रुपये 

Day 11: 3.25 करोड़ रुपये 

Day 12: 4 करोड़ रुपये

12वें दिन तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 131.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 156.80 करोड़ रुपये, ओवरसीज कलेक्शन 22.30 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 179.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

और पढ़ें -  OTT Releases: OTT पर रिलीज हो रहीं ये मूवी और वेब सीरीज, 20-24 जुलाई तक की पूरी लिस्ट

धमाल Day 13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन 'धमाल 4' ने 0.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 132.46 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 157.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई करीब 179.10 करोड़ रुपये के आसपास बनी हुई है। अंतिम आंकड़े आने के बाद इन नंबरों में थोड़ा बदलाव संभव है।

क्या तीसरे वीकेंड में 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?

अब सभी की निगाहें फिल्म के तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि वीकेंड पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में 150 करोड़ रुपये के भारत नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए मुश्किल नहीं माना जा रहा। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज हुई नई फिल्मों से मिलने वाली कॉप्टीशन भी फिल्म के कलेक्शन पर असर डाल सकती है। इसके बावजूद फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म की लोकप्रियता इसे मजबूत बनाए हुए है।

फिल्म की स्टारकास्ट

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' एक एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और एशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी कॉमेडी, एडवेंचर और मनोरंजन का तड़का दर्शकों को पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म कितनी तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आमिर खान हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर! इस वजह से छोड़ी फिल्म
क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का फैसला बदल दिया? 'Awarapan 2' के गाने पर मैनेजर ने बताई सच्चाई