
लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) का मंच इस बार ग्लैमर, ग्लोरी और ग्लोबल सिनेमा के जश्न का गवाह बना। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा होस्ट कीई गई इस सेरेमनी को मशहूर होस्ट Alan Cumming ने एंकर किया। रेड कार्पेट पर Alia Bhatt, Emma Stone और Kate Hudson समेत कई सितारों ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। BAFTA 2026 में बीते साल की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को अवॉर्ड दिया गया, जहां इंटरनेशनल सिनेमा का दम साफ नजर आया।
Paul Thomas Anderson की पॉलिटिकल थ्रिलर One Battle After Another ने 14 नॉमिनेशन में से बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले जैसे बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं Ryan Coogler की वैम्पायर ड्रामा Sinners को ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का सम्मान मिला, जबकि Wunmi Mosaku ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जीता। Chloe Zhao की Hamnet को आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म चुना गया और Jessie Buckley को लीडिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। खास बात यह रही कि भारत की फिल्म Boong ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें : BAFTA 2026 में गूंजा 'नमस्कार', आलिया भट्ट के देसी अंदाज़ ने जीता दिल, देखें 5 PHOTO
NBCUniversal एंटरटेनमेंट की चेयरमैन डेम डोना लैंगली को BAFTA फेलोशिप से सम्मानित किया गया। वहीं पिक्चरहाउस सिनेमाज़ की क्रिएटिव डायरेक्टर क्लेयर बिन्स को सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय ब्रिटिश योगदान के लिए BAFTA का ‘आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।