Batwara 1947 Collection Day 7: 7 दिन में ही टूटी सनी देओल की 'बटवारा 1947' की कमर, जानें कमाई

Published : Aug 21, 2026, 07:05 AM ISTUpdated : Aug 21, 2026, 10:10 AM IST
Batwara 1947 Day 7 Collection

सार

‘बटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पहले हफ्ते में लगातार धीमी पड़ी है। फिल्म की कमाई में फिर गिरावट दिखी, हालांकि वीक 1 में कुल कलेक्शन 30 करोड़ पार है।

सनी देओल की बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस सफर पहले हफ्ते के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार यानी सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन सबसे कम रहा। आलम यह है कि फिल्म का 2 करोड़ के आंकड़े को छू पाना भी मुश्किल हो रहा है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म गुरुवार को लगभग 5,930 शोज में दिखाइ गई और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 7.27 फीसदी रही। अगर यही हाल रहा तो फिल्म कभी भी सिनेमाघरों से हटाई जा सकती है।

बंटवारा 1947 का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बंटवारा 1947 ने सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को भारत में अब तक 1.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह इससे एक दिन पहले यानी छठे दिन यानी पहले बुधवार को हुए कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 10 फीसदी कम है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 39.87 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 7: 'आवारापन 2' बनी 2026 की छठी सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी, Top 5 में कौन-कौन?

बंटवारा 1947 की ऑक्यूपेंसी कितनी रही

शोजऑक्यूपेंसी
सुबह4.92%
दोपहर7.08%
शाम 8.85%
रात12.69%
ओवरऑल8.69%

बंटवारा 1947 ने पहले 7 दिनों में हर दिन कितने करोड़ कमाए?

दिनकमाई
पहला दिन5.75 करोड़ रुपए
दूसरा दिन13.50 करोड़ रुपए
तीसरा दिन7.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन2 करोड़ रुपए
पांचवां दिन2.25 करोड़ रुपए
छठा दिन1.40 करोड़ रुपए
सातवां दिन1.35 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन33.60 करोड़ रुपए

बजट निकालने से कोसों दूर 'बंटवारा 1947'

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए है। फिल्म का नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपए हुआ। यह आंकड़ा सनी देओल की फीस लगभग 45 करोड़ रुपए से भी कम है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 28 फीसदी बजट ही रिकवर कर पाई है।

यह भी पढ़ें : 'आवारापन 2' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? जानिए दोनों फिल्मों में किसने कितना मुनाफ़ा दिया?

वर्ल्डवाइड कितना हुआ बंटवारा 1947 का कलेक्शन

'बंटवारा 1947' ने 7वें दिन विदेशों में ग्रॉस लगभग 50 लाख रुपए कमाए। इसे मिलाने के बाद फिल्म का पहले हफ्ते का ओवरसीज कलेक्शन ग्रॉस 7.75 करोड़ रुपए ही हुआ। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 39.87 करोड़ रुपए हुआ। इस हिसाब से देखें तो फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस 47.62 रुपए ही कमा पाई।

बंटवारा 1947 की कहानी क्या है?

बंटवारा 1947 भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और कहानी देश के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक के दौरान आम लोगों की जिंदगी पर पड़े असर को सामने लाती है।फिल्म में विस्थापन, बिछड़ने का दर्द, संघर्ष और मुश्किल परिस्थितियों में लोगों के जुझारूपन जैसे पहलुओं को केंद्र में रखा गया है। कहानी यह दिखाने की कोशिश करती है कि विभाजन जैसी ऐतिहासिक घटना का असर सिर्फ राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम परिवारों और उनकी जिंदगी को भी गहराई से प्रभावित किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

लगातार फ्लॉप फिल्मों से बीच साउथ एक्ट्रेस छोड़ेगी हैदराबाद! जानिए कहां होगा नया ठिकाना
'उसने मुझे मुस्लिम बनाने के लिए....' रेहाना पंडित ने किया जीशान खान से ब्रेकअप का खुलासा